Google Analytics Meta Pixel भारत ने संभाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान तो पाकिस्तान को सताने लगा डर - Ekhabri.com

भारत ने संभाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कमान तो पाकिस्तान को सताने लगा डर



भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली तो पाकिस्तान को डर सताने लगा है। रविवार को अगस्त के लिए कमान संभाला तो भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने ट्वीट कर कहा कि एजेंडे में समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद विरोधी वैश्विक मुद्दों को शामिल किया गया है। वहीं भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद से मुकाबले के मुद्दों पर भारत के साथ काम करने और नियम आधारित प्रणाली को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे, जिन्होंने यूएनएससी की बैठक की अध्यक्षता करने का फैसला किया है। उन्‍होंने कहा कि यूएनएससी पर हमारा आठवां कार्यकाल है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने 15 राष्ट्रों के शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय की भारत की तरफ से अध्यक्षता संभाले जाने की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारे लिए उसी महीने में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष सम्मान की बात है, जिस महीने हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।


भारत की अध्यक्षता का पहला कार्यकारी दिवस दो अगस्त को होगा जब तिरुमूर्ति महीने भर के लिए परिषद के कार्यक्रमों पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे। कुछ लोग वहां मौजूद होंगे, जबकि अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र के उन सदस्यों देशों को भी कार्य विवरण उपलब्ध कराएंगे जो परिषद के सदस्य नहीं हैं।

Read Also  14 सितम्बर को मॉप-अप राउंड: एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों व किशोरों को जरूर खिलाएं कृमिनाशक दवा


गौर हो कि सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दो साल का कार्यकाल एक जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था। अगस्त की अध्यक्षता सुरक्षा परिषद के गैर स्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 कार्यकाल के लिए भारत की पहली अध्यक्षता होगी। भारत अपने दो साल के कार्यकाल के अंतिम महीने यानी अगले साल दिसंबर में फिर से परिषद की अध्यक्षता करेगा। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत तीन बड़े क्षेत्रों समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षण और आतंकवाद रोकथाम के संबंध में तीन उच्च स्तरीय प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
वीडियो संदेश में तिरुमूर्ति ने कहा कि समुद्री सुरक्षा भारत की उच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा परिषद के लिए इस मुद्दे पर समग्र रूप से रुख अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शांतिरक्षण का विषय शांतिरक्षा में हमारी अपनी लंबी और अग्रणी भागीदारी को देखते हुए दिल के करीब है। साथ ही कहा कि भारत शांतिरक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के विषय पर ध्यान केंद्रित करेगा विशेषकर बेहतर प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से और उसका ध्यान इस बात पर भी रहेगा कि शांतिरक्षकों के खिलाफ अपराध करने वाले दोषियों को कानून के हवाले किया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहने वाले देश के रूप में, भारत आतंकवाद को रोकने के प्रयासों पर लगातार बल देता रहेगा।


वहीं एक पाकिस्तानी वेबसाइट के मुताबिक, पाक विदेश कार्यालय ने शनिवार को उम्मीद जताई कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अध्यक्ष के रूप में अपने महीने भर के कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष रूप से कार्य करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने डॉन के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि भारत अपने कार्यकाल के दौरान सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के संचालन को नियंत्रित करने वाले प्रासंगिक नियमों और मानदंडों का पालन करेगा।

Read Also  Breaking News: मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार


फिर से कश्मीर का राग अलापते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्कता ने आगे कहा कि क्योंकि भारत ने अध्यक्ष का यह पद संभाल लिया है, इसलिए हम उसे एक बार फिर से यह याद दिलाना चाहते हैं कि वह संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा पर‍िषद के जम्‍मू-कश्‍मीर पर प्रस्‍तावों को लागू करे।’ पाकिस्तान का यह डर इसलिए भी है, क्योंकि भारत जब अध्यक्ष पद पर एक महीने के लिए रहेगा तो उसका कश्मीर को लेकर प्रोपगेंडा काम नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, पाकिस्तान के डर की एक वजह यह भी है कि वह अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन करता है, जबकि भारत हमेशा वहां राजनीतिक हल निकालने की बात करता आया है और शांति का पक्षधर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को डर है कि अफगानिस्तान में उसकी नापाक कोशिशों को भारत अपने कार्यकाल में पूरा नहीं होने देगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *