Google Analytics Meta Pixel भाजपा में शामिल होते ही मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बोला राहुल पर हमला - Ekhabri.com

भाजपा में शामिल होते ही मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बोला राहुल पर हमला

मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंदास कोंथौजैम भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करना भी मुश्किल है। इससे पहले

गोविंदास ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी प्रदेश प्रभारी संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे गोविंदास कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके है। बीरेन सिंह ने गोविंदास को पुराना दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास का एजेंडा पूर्वोत्तर के लोगों को काफी पसंद आ रहा है। केंद्रीय कैबिनेट में पूर्वोत्तर के पांच मंत्रियों को शामिल किया जाना प्रधान मोदी की क्षेत्र के प्रति गंभीरता को जाहिर करता है। पात्रा ने कहा कि गोविंदास के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के साथ-साथ पूर्वोत्तर को भी काफी फायदा होगा। गोविंदास ने बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं और नई पारी के लिए शुभकामना देता हूं।”

गोविंदास ने कांग्रेस की कार्यशैली पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘हमने वर्षों इंतजार किया, लेकिन राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। ऐसी पार्टी में काम करना मुश्किल था। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तरक्की कर रहा है… इसलिए मैं यहां हूं।”

असम के एक और कांग्रेस विधायक भाजपा में : कांग्रेस के दो बार के विधायक सुशांत बोरगोहेन भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आंतरिक कलह के कारण कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जोरहाट जिले की थौरा विधानसभा सीट से चुने गए सुशांत ने विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही 126 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 29 से घटकर 27 रह गई है। सुशांत ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा से भी मुलाकात की। सरमा ने कहा कि युवा नेता सुशांत के शामिल होने से पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। इससे पहले 21 जून को चार बार कांग्रेस विधायक रहे रूपज्योति कुर्मी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

Read Also  छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक: ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना की हार ने चौंकाया, जूडो में तूलिका ने जीता रजत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भावेश कलिता की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की ओएसडी बरनाली सैकिया बोरा, कांग्रेस सचिव अमित अग्रवाल व जुबली पोद्दार वैश्य तथा मीडिया पैनल का हिस्सा रहीं मृगांका ज्योति बरुआ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...