Google Analytics Meta Pixel जब इंडियन आइडल के मंच पर बस्तर के छोरे ने गाया,'बचपन का प्यार - Ekhabri.com

जब इंडियन आइडल के मंच पर बस्तर के छोरे ने गाया,’बचपन का प्यार

सहदेव इंडियन आइडल के मंच पर गाया ‘बचपन का प्यार,  डांस दीवाने के सेट से भी आया बुलावा
जगदलपुर/सुकमा। बस्तर के सुकमा जिले के सहदेव दिदारो को अब लगातार बॉलीवुड से कॉल आ रहे हैं। सहदेव पिछले कुछ दिनों से मायानगरी मुंबई में ही हैं। उनके बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने ने सोशल मीडिया में इस कदर धमाल मचाया था कि कई बड़े फिल्मी सितारों ने इस पर अपनी वीडियो बनाई। फिलहाल सहदेव सिंगिग की दुनिया के शो इंडियन आइडल के मंच पर है। यहां सहदेव की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। इस बीच उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मशहूर रैप सिंगर बादशाह से चंडीगढ़ में मुलाकात करने के बाद यह वापस सुकमा लौटा ही था कि इसे इंडियन आइडल के मंच से बुलावा आ गया था। सहदेव पिछले 1 सप्ताह से मुंबई में ही है। वहीं अब इंडियन आइडल के मंच से सहदेव की एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सहदेव सिंगर अनु मलिक, आदित्य नारायण सहित कई बॉलीवुड सिंगरों के साथ बचपन का प्यार गाने के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। सहदेव ने इंडियन आइडल की टीम के साथ कई घंटे समय बिताया है। फिलहाल अभी शो की शूटिंग पूरी हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस इस सप्ताह के एपिसोड में सहदेव नजर आ सकता है।
रियलिटी शो डांस दीवाने से भी आया बुलावा
सहदेव को अब माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से भी बुलावा आ गया है। शुरुआती दौर से ही सहदेव के साथ रहने वाले सुकमा के युवा पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि सहदेव अब जल्द ही डांस दीवाने शो में भी जाएगा। यहां माधुरी दीक्षित की टीम के साथ सहदेव की शूटिंग भी चलेगी। फिलहाल सहदेव अभी मुंबई में ही है। अब जल्द ही डांस दिवाने के सेट में जाने की तैयारी कर रहा है। मुंबई में सहदेव के साथ उसके पिता भी साथ हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...