Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपके मन में कोई भय बना रहेगा कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए, जिसके कारण आप अपने कुछ कार्य को भी बिगाड़ देंगे। अगर आज आप व्यापार के लिए कोई यात्रा करेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज यदि आप किसी व्यक्ति पर भरोसा करके कोई निर्णय लेने वाले हैं, तो उससे पहले कई बार सोच लें, नहीं तो भविष्य में वह गलत हो सकता है। यदि आज आपने अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज नौकरी में भी आपको कुछ कार्यभार सौपा जा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन अपने सहयोगियों की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं के कारण आज अपने घर के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन मे प्रसन्नता होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ काम सौंपा जा सकता है, जिस कार्य को करने के लिए काफी समय से इच्छुक थे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती हैं, जिससे उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपको आय के नए अवसर प्राप्त होगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभ के सौदे लेकर आएगा।

Read Also  नवरात्र के पांचवे दिन करें मां स्कंद माता की पूजा

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपना पूरा दिन व्यापार उलझनो में ही रहेगे और जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे और आपकी माता जी आप से नाराजगी जता सकती हैं। संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। यदि ऐसा हो, तो उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज रखने को कहें। आज आप दूसरों के लिए अच्छा सोचेंगे। परिवार में आज आपको अपने भाई व बहन से मदद लेनी पड़ सकती है, जिससे आपके कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे।

सिंह राशि : आज आपको अपने व्यापार में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है और अपने चारों और कड़ी नजर बनाए रखनी होगी क्योंकि आज आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको आज किसी की बातों में नहीं आना है। आज आप किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका लंबे समय से उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप धार्मिक आयोजनों में भी कुछ धन व्यय करेंगे। व्यापार में आज आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी के व्यापार को करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपके ससुराल पक्ष से आपके साले हुए बहनोई में से कोई आपसे धन उधार मांगता है, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के सामने आज उनका साथी कोई ऐसी मांग रख सकता है, जिसे पूरी करने में उन्हें परेशानी होगी। व्यापार में भी यदि आज आप कोई निर्णय लें, तो अपना दिल और दिमाग दोनों की सुन कर लें और किसी की बातों में ना आए, नहीं तो आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे। नौकरी में आज आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक राशि : रोजगार की दिशा में कार्यरत लोग यदि किसी नई नौकरी अथवा नए व्यवसाय की तलाश में हैं, तो वह आज उन्हें अपने किसी प्रयोजन के मदद से मिल सकती है। धन के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी प्रियजन के विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी अपने किसी परिचित से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आप दूसरों से अपने काम निकालने में सफल रहेंगे। आपको ऐसा करने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा। आज आपकी अपने जीवन साथी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन उसमें आपको उनकी बात को समझना होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आप अपने परिवार के सदस्यों की मदद से दूर करेंगे। आज आप दूसरों से अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आय और व्यय दोनों में आज आपको संतुलन बना कर रखना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपके पुराने रुके हुए कार्य बनते नजर आ रहे है, जिसके कारण आज आपके सभी कार्य सफल होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने किसी देवी देवता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यदि आज आप अपनी किसी समस्या को अपने किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य के सामने रखेंगे, तो वह समझेंगे और उसे पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि अथवा पदभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आपको कोई पुरानी समस्या परेशान कर रही थी, जो वह समाप्त होगी, जिससे आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। यदि आपने इसमें लापरवाही कि तो आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई आपसी तनातनी हो सकती है। सायंकाल के समय आज यदि किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा, जिसमें सम्मिलित होने के लिए आप अपनी साज सज्जा पर भी कुछ खर्च करेंगे, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना ही बेहतर होगा। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको किसी भी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आप अपना धन ही व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उनके मन की बात जानने का मौका मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...