Google Analytics Meta Pixel Ujjain news: फर्जी आईडी दिखाकर भस्मारती के लिए पहुँचा मुस्लिम युवक, धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज - Ekhabri.com

Ujjain news: फर्जी आईडी दिखाकर भस्मारती के लिए पहुँचा मुस्लिम युवक, धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

(अशोक महावर), उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती से गैरहिंदू पकड़ा गया है। कर्नाटक का मोहम्मद यूनुस मुल्ला मुंबई की गर्लफ्रेंड खुशबू दुबे के साथ उज्जैन आया है। उसके पास आधारकार्ड अभिषेक दुबे के नाम का था। इसी के जरिए उसने मंदिर में एंट्री की। आरती में रीति-रिवाजों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर पाने पर मंदिर कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। आधारकार्ड की फोटो से चेहरा नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास मिला अभिषेक दुबे नाम का आधारकार्ड
उसकी गर्लफ्रेंड के भाई का है।

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में बुधवार को सुबह भस्म आरती के दौरान मंदिर कर्मचारियों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ में पकड़ा है। मुस्लिम युवक यूनुस मोहम्मद को मंदिर के अस्‍थायी कर्मचारी रितेश ने अभिषेक नाम की आईडी लगाकर भस्म आरती की अनुमति दिलवाई थी। मंदिर प्रबंध समिति की शिकायत पर युवक-युवती के खिलाफ महाकाल पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह मंदिर कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि मंदिर में एक मुस्लिम युवक मोहम्मद यूनुस, एक खुशबू यादव निवासी मुंबई नाम की युवती के साथ भस्म आरती करने आया है। यूनुस मोहम्मद के पास अभिषेक दुबे नाम की आईडी से भस्म आरती की अनुमति थी। इसके बाद पुलिस मंदिर पहुंची और युवक तथा युवती को लेकर थाने आई। सीएसपी शुक्ला का कहना है कि मंदिर प्रबंध समिति की शिकायत पर दोनों के खिलाफ फर्जी आईडी लगाने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

खुशबू ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट में रहती है और फैशन डिजाइनर है। यूनुस हावेरी कर्नाटक निवासी है और 10 वर्ष से उसके यहां काम कर रहा है। खुशबू व युनूस मंगलवार को फ्लाइट से इंदौर आए थे। वहां से वे उज्जैन महाकाल मंदिर भस्म आरती करने पहुंचे थे। यहां मंदिर के कर्मचारी रितेश ने दोनों की भस्म आरती अनुमति करवाई थी। उसने ही अभिषेक दुबे नाम की आइडी भी उपलब्ध करवाई थी।

Read Also  7 साल की सजा, 1.50 लाख रुपये तक का जुर्माना



यूनुस और खुशबू ने भस्मारती दर्शन के लिए छह नंबर गेट से प्रवेश किया था। इस गेट से सिर्फ पुजारी, पुरोहित और वीआईपी को ही प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में मंदिर कर्मचारियों व सुरक्षा जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

भस्मारती दर्शन के लिए किसी भी धर्म से जुड़ा श्रद्धालु आ सकता है, मगर इस तरह पहचान छुपा कर, फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करना धोखाधड़ी है। इस कारण पुलिस से शिकायत की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *