पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोइद योसुफ और खुफिया एजेंसी आइएसआइ के डीजी लेफ्टिनेंट फैज हमीद के प्रयासों के बावजूद इस्लामाबाद और वाशिंगटन के संबंध नाजुक दौर में हैं। पाकिस्तान के इन दोनों आला अधिकारियों ने अमेरिकी प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं, लेकिन अफगानिस्तान और चीन को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेदों के चलते अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों की तल्खियां अभी दूर नहीं हो सकी हैं।
द नेशन ने कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के ट्वीट में अफगानिस्तान पर पूरा ध्यान केंद्रित था। लेकिन डा. मोइद योसुफ के ट्वीट में अफगानिस्तान का कोई जिक्र तक नहीं था। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अफगानिस्तान और चीन को लेकर तनावपूर्ण संबंधों के कारण बैठकों का कोई सकारात्मक रास्ता नहीं निकला है।
अमेरिका ने पाकिस्तान से तालिबान पर दबाव डालने को कहा है, जबकि पाकिस्तानी पक्ष ने कहा कि उनका तालिबान पर कोई वश नहीं है। यह घटनाक्रम तब है जब पाक सेना आतंकी संगठनों और उनसे जुड़े लोगों के लिए सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराती है। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की मदद से नानगढ़ प्रांत में बहुत बड़े हमले किए हैं। साथ ही सीमावर्ती जिलों की कुछ सुरक्षा चौकियों जैसे आचिन और पाचेर वा अगम पर फिर से कब्जा कर लिया है।
हीसरक, शेरजाद, पाचेर वा अगम, देह बाला (हस्का मीना), आचिन और सुरखरोद जिलों में तालिबानी हमले बढ़ गए हैं। तालिबान और उसके अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों के घायल आतंकियों का इलाज क्वेटा शहर में हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...