नई दिल्ली। मिर्च से जुड़ी दो बातें काफी प्रचलित हैं। पहला ये कि यह हमारे देश से कोई ताल्लुक नहीं रखती है यानी करीब 7 से 8 सौ साल पहले यह भारत आई थी और दूसरा ये कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च भी भारत में ही पाई जाती है। लेकिन एक मिर्च ऐसी भी है, जो बिल्कुल तीखी नहीं होती है। आप समझ ही गए होंगे कि हम शिमला मिर्च की बात कर रहे हैं। आज हम आपको शिमला मिर्च से जुड़ी कुछ खास रोचक बातें बताएंगे। शिमला मिर्च वैसे तो भारत में पांच सौ साल पहले ही आई थी, लेकिन इसके साक्ष्य साढ़े सात हजार ईसा पूर्व के मिले हैं। नेटिव अमेरिकंस इतिहास में शिमला मिर्च का जिक्र आता है। ऐसा माना जाता है कि यह मिर्च दुनियाभर में यहीं से फैली है। इस मिर्च से क्रिसोफर कोलंबस का नाम भी जुड़ा है। जी वही कोलंबर, जिन्होंने अमेरिका की खोज की थी। माना जाता है कि कोलंबस ही इस मिर्च को यूरोप तक लेकर आए थे। आपको बता दें कि भारत में पुर्तगाली कई सब्जियां और खाने का सामान लाए थे। उनमें से अधिकांश पूरे भारत में हर किचन में पाए जाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें आलू, टमाटर, अनानास, पपीता और काजू शामिल हैं। इस सूची में शिमला मिर्च का भी नाम शामिल है। 1510 ई. में जब पुर्तगालियों ने गोवा पर कब्जा किया, तो वे अपने साथ खास सब्जियां भी लेकर आएं। इसके बदले वे भारत से कई मसाले लेकर गए थे। हमारे देश में कैप्सिकम के आते ही उसे भारतीय नाम दे दिया गया। जी हां शिमला मिर्च। शिमला मिर्च अब तमिलनाडू, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दक्कन के प्लेटू में उगाया जा रहा है। वहीं थोड़ी बहुत इसकी खेती केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और गोवा में भी हो रही है। देशभर में अलग-अलग रंग के शिमला मिर्च उगाए जा रहे हैं। शिमला मिर्च में फाइबर, कार्ब, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें आयरन, मैग्निशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, मैगनीज आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...