Google Analytics Meta Pixel बदलते परिवेश में बढ़ रहा है जैविक खेती का महत्व - डाॅ. पाटील - Ekhabri.com

बदलते परिवेश में बढ़ रहा है जैविक खेती का महत्व – डाॅ. पाटील



छत्तीसगढ़ के किसानों को जैविक खेती हेतु पे्ररित करने जनजागरूकता अभियान आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैविक कृषि को बढ़ावा देने हेतु जैविक कृषि जन जागरुकता अभियान का आयोजन दिनांक 04 अगस्त, 2021 को अखिल भारतीय जैविक खेती नेटवर्क परियोजना, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जैविक कृषि में हो रहे अनुसंधान, अनुशंसा, तकनीक एवं प्रमाणीकरण के बारे कृषकों में जागरुकता लाना था, जिससे कृषकों को जैविक कृषि से अधिक उपज एवं लाभ प्राप्त हो सके। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डाॅ. एस. के. पाटील ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण की चुनौतियों का सामना करने में जैविक खेती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बदलते परिवेश में जैविक खेती का महत्व बढ़ता जा रहा है और अधिक से अधिक किसान जैविक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि कृषकों को छोटे रकबे से जैविक खेती प्रारंभ करनी चाहिए तथा धीरे-धीरे इसका विस्तार करना चाहिए।


डाॅ. पाटील ने कहा कि कृषि में सजीव संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना और निर्जीव संसाधनों अथवा रसायनों के उपयोग को कम करना जैविक खेती का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से फसल की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के सभी 27 जिलों में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों में जैविक खेती से संबंधित प्रायोगिक फसल प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं तथा किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Read Also  Admission 20-21 : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों (बी.एस.सी. कृषि, उद्यानिकी तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी) में 12वीं की (मेरिट) होगा आधार


डाॅ. एन. रविशंकर, राष्ट्रीय मुख्य अन्वेषक, आई.आई.एफ.एस.आर. मोदीपुरम द्वारा कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए भारत में जैविक कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला। डाॅ. एम.सी. भाम्बरी, चीफ एग्रोनाॅमिस्ट तथा मुख्य अन्वेषक ने छत्तीसगढ़ में जैविक कृषि के महत्व एवं इं.गां.कृ.वि.वि., रायपुर में जैविक कृषि में चल रहे अनुसंधान एवं उनके अनुशंसा की जानकारी दी। डाॅ. जयालक्ष्मी गांगुली, प्राध्यापक ने जैविक खेती में फसलों कीट-व्याधियों के रोकथाम एवं उनके नियंत्रण के बारे में विस्तारपूर्वक प्रतिभागीयों से चर्चा की। डाॅ. ए.एस.राजपुत, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय जैविक खेती केन्द्र, जबलपुर ने प्रतिभागीयों को जैविक कृषि एवं उनसे प्राप्त उत्पाद का प्रमाणीकरण तथा विपणन संबंधित जानकारी प्रदान की।


उपरोक्त कार्यक्रम में डाॅ.आर.के.बाजपेयी, संचालक अनुसंधान सेवाएं, डाॅ.एस.सी. मुखर्जी, संचालक, विस्तार सेवाएं, इं.गां.कृ.वि., रायपुर के अलावा लगभग 200 से अधिक प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया जिनमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, वैज्ञानिकगण, छत्तीसगढ़ के सभी 27 कृषि विज्ञान केन्दों के वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा अन्य विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषकगण एवं छात्र सम्मिलित हुये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *