Google Analytics Meta Pixel कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अब WhatsApp पर भी, यह है Process - Ekhabri.com

कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अब WhatsApp पर भी, यह है Process

देश में कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र पाने का तरीका सरकार ने और भी आसान कर दिया है। इसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से दिये गये मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर टीकाकरण प्रमाणपत्र पाया जा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार व्हाट्सएप नंबर – 9013151515 जारी किया है, जिस पर संदेश भेजकर वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट ही नहीं, बल्कि कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।

कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र काम की चीज है। यात्रा के दौरान इसकी मांग की जा सकती हैा यह सर्टिफिकेट देश के जिम्मेदार नागरिक होने का बोध भी कराता है,  इसलिए इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए और प्रमाणपत्र व्हाट्सएप पर जरूर मंगवाएं। कोविड-19 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने व टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नम्बर- 9013151515 को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के कॉन्टैक्ट लिस्ट में माई जीओवी नाम से सेव कीजिये। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाय का सन्देश भेजिए, उसके बाद एक से लेकर आठ तक के आप्शन आएंगे कि आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं, जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दर्ज करें।

अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा है। उसके लिए हिंदी टाइप करना पड़ेगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गयी जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र आपकी स्क्रीन पर होगा। एक मोबाइल नम्बर से अगर एक से अधिक लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसकी भी सुविधा है कि आपसे पूछा जायेगा कि किसका सर्टिफिकेट चाहिए, उस व्यक्ति का केवल क्रम संख्या देना है और पलक झपकते ही सर्टिफिकेट आपके स्क्रीन पर होगा। यह सर्टिफिकेट सभी को अपने पास सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है।

Read Also  लहसुन के साथ इन 3 चीजों का सेवन है खतरनाक

इसमें पहला आप्शन है कि यदि आपको कोविड-19 के लक्षण हैं तो क्या करें, दूसरा है- टीकाकरण केंद्र, प्रमाणपत्र डाउनलोड और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, तीसरा – कोविड-19 पर नवीनतम अपडेट और उपयोगी अलर्ट, चौथा- पेशेवर सलाह और प्रतिरक्षा में सुधार के तरीके, पांचवां है- सहायता कहाँ से प्राप्त करें – राष्ट्रीय व राज्य स्तर से, छठा आप्शन है- कोविड से जुड़े मिथक व सच्चाई, सातवाँ आप्शन है- टुगेदर वी कैन-सक्सेज स्टोरीज एंड पाजिटिव हारमोनीज और आठवां व अंतिम आप्शन है – कोरोना वायरस पर जानकारी, लक्षण और जोखिम कैसे कम करें। इस तरह से यह एक नम्बर आपकी कोविड से जुड़ी कई समस्याओं के निराकरण में बेहद कारगर है। इसीलिए सरकार इस नम्बर को देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों के मोबाइल तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...