Google Analytics Meta Pixel माओवादी का खुलासा: देश में आतंक फैलाने के लिए माओवादियों ने बनाई यूनिफाइड कमांड - Ekhabri.com

माओवादी का खुलासा: देश में आतंक फैलाने के लिए माओवादियों ने बनाई यूनिफाइड कमांड

झारखंड। झारखंड में माओवादियों ने फिर से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस बार माओवादियों ने पूरे देश में आतंक फैलाने की साजिश रची है। भाकपा (माओवादी) ने पुलिस बलों की तर्ज पर यूनिफाइड कमांड का गठन किया है। हाल में गिरफ्तार 25 लाख के इनामी माओवादी और स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य प्रद्युम्न शर्मा ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष माओवादी संगठन की भावी योजनाओं का खुलासा किया है।बता दें कि हजारीबाग में प्रद्युम्न शर्मा के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं. हजारीबाग पुलिस इन कांडों में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. प्रद्युम्न हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढऩे के पहले 1997 में जहानाबाद के घोसी, 2005 में पटना के मसौढ़ी, 2009 में लातेहार थाना, 2010 में जहानाबाद के मखदुमपुर थाना और 2012 में गया के गया थाना से जेल जा चुका है. साल 2015 में जेल से छूटने के बाद वह दोबारा माओवादी संगठन में सक्रिय हो गया था।
बिहार और झारखंड में आतंकी गतिविधियों का किया खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रद्युम्न ने बताया कि यूनिफाइड कमांड के गठन के साथ-साथ संगठन का पू्र्ण गठन, संगठन को जोडऩा व हाल में लगे झटकों से पार्टी संगठन को उभारने के काम में वह लगा हुआ था. यूनिफाइड कमांड के तहत अलग-अलग राज्यों में सक्रिय माओवादियों को जोड़कर एक संयुक्त बल बनाने की योजना है। प्रद्युम्न ने स्वीकार किया है कि उसके छत्तीससगढ़ में सक्रिय माओवादी हिडिंबा, गनगना और अशोक रेड्डी के साथ संपर्क थे। प्रद्युम्न शर्मा ने पुलिस की पूछताछ में बिहार और झारखंड के अपने सहयोगियों के नाम भी बताए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने बताया कि बिहार के गया जिले का एक चर्चित व्यक्ति संगठन को आग्नेयास्त्र और विस्फोटकों की आपूर्ति करता है. वहीं मगध जोन में नवादा रजौली के कैलाश यादव और विनोद यादव से लेवी ली जाती है, जबकि जहानाबाद का राकेश साव व पटना के मसौढ़ी का मधिर उर्फ अली इमाम लेवी की राशि की वसूली माओवादियो के लिए करता है।
हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
प्रद्युम्न शर्मा ने बताया है कि झारखंड के सारंडा और बूढ़ापहाड़ में माओवादियों का सैन्य कैंप चलाता है। इन कैंप में माओवादियों को हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण की जिम्मेवारी मध्य जोन में आभास भुइयां की थी. अब माओवादियों को कोयल शंख जोन में रवींद्र गंझू, मध्य जोन में मनोहर और अमर गंझू ट्रेनिंग देते हैं। उसने बताया कि बम लगाने की ट्रेनिंग माओवादियों को विश्वनाथ ने दी है। प्रद्युम्न शर्मा ने भाकपा माओवादी के अग्रणी संगठनों के बारे में भी जानकारी दी है। उसने बताया है कि आरडीएफ, पीडीएफ, नारी मुक्ति संघ, बुद्धिजीवी मंच और सांस्कृतिक टीम संगठन के विचारों के प्रचार में लगे रहते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो से लेकर संगठन के जोनल स्तर के कई पदाधिकारियों के नाम भी बताए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...