अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कारते परवन गुरुद्वारे में सिख समुदाय के 260 से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है। ये लोग तनावग्रस्त देश से निकलने के लिए मदद चाहते हैं। इन अफगान नागरिकों में महिलाएं और 50 से अधिक बच्चे भी शामिल हैैं। इनमें तीन नवजात भी हैं, जिनमें से एक का जन्म शनिवार को ही हुआ है।”
तालिबान के अफगानिस्तान पर काबिज होने के बाद से केवल भारत ने अफगानिस्तान के सिख समुदाय के लोगों को वहां से निकलने में मदद की है। ‘यूनाइटेड सिख” ने कहा, ‘हम अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ताजिकिस्तान, ईरान और ब्रिटेन सहित कई देशों की सरकारों से इस संबंध में बात कर रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों से भी बात कर रहे हैं, जो अफगानिस्तान में फंसे लोगों को वहां से निकालने में मदद देने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा, अफगानिस्तान पर जमीनी स्तर पर इस संबंध में काम कर रही कंपनियों के साथ भी हम संपर्क में हैं।”
‘यूनाइटेड सिख” के अनुसार, इस बचाव कार्य की सबसे बड़ी चुनौती कारते परवन गुरुद्वारे से काबुल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने का 10 किलोमीटर लंबा रास्ता है, जिस मार्ग पर कई जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने पिछले हफ्ते वहां से निकलने की कोशिश की थी, जो असफल रही।
गुरुद्वारे में शरण लेने वाले जलालाबाद के सुरबीर सिंह ने कहा, ‘हम एयरपोर्ट जाने को तैयार हैं, लेकिन हमें काबुल से जाने वाली उड़ानों के रद होने का डर है। हमारे पास महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और शिशुओं को देश से बाहर निकालने का यही एकमात्र मौका है। एक बार जब मौजूदा अधिकारियों ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया तो वह हमारे समुदाय का अंत होगा।”
डर रहे अल्पसंख्यक समुदाय : अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही स्थितियां काफी बदल चुकी हैं। बड़ी संख्या में लोगों को तालिबान की पुरानी पद्धति के लौटने का डर है। तालिबान का देश के जमीनी बार्डर क्रासिंग पर कब्जा हो चुका है। ऐसे में लोगों के पास काबुल एयरपोर्ट के जरिये ही बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है। तालिबान की वापसी की वजह से सबसे ज्यादा डर वहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के भीतर है। इसमें हिंदू और सिख शामिल है। ये लोग देश छोड़ने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं। भारत ने अफगान सिखों को बाहर निकलने में सहायता भी की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 11, 2026 /
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...