Google Analytics Meta Pixel टिकैत कृषि कानूनों से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए तो एंकर को ही बनाया निशाना - Ekhabri.com

टिकैत कृषि कानूनों से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए तो एंकर को ही बनाया निशाना

किसान तीन नए कृषि कानूनों को लेकर पिछले नौ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के अगुवा भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत देशभर में घूम-घूमकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। मगर कृषि कानूनों को लेकर कैमरे के सामने जब टिकैत से इससे जुडे सवाल पूछे गए तो वे बंगले झांकने लगे। आखिरकार कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के हितों के पैरोकार की फजीहत हो गई।

एक निजी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम में एंकर ने टिकैत से पूछा कि आप बताइए कि कानून में कहां लिखा है कि किसानों की जमीन ले ली जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो मैं आपके साथ बैठकर आंदोलन करूंगी। टिकैत इस दौरान न केवल असहज नजर आए, बल्कि मुद्दे को घुमाते हुए भी दिखाए दिए। टिकैत से किसान आंदोलन के दौरान  गुरुनाम सिंह चढ़ूनी,  भानु प्रताप सिंह जैसे नेताओं के किनारा करने के सवाल पर कहा कि सभी साथ में हैं। कोई नहीं गया है छोड़कर।

कृषि कानूनों की प्रतियां साथ लेकर बैठीं एंकर ने टिकैत से पूछा कि अगर उन्होंने ये कृषि कानूनों को पढ़ा है तो बताएं कि परेशानी क्या है?  कहां लिखा है कि जमीन छीन ली जाएगी। इसी सवाल के बाद टिकैत बातों को गोल-मोल करने लगे और कहा कि इसमें संशोधन क्या करना चाहते हैं वो। एंकर ने बीच में टोकते हुए कहा संशोधन नहीं कृषि कानूनों को लेकर बताएं तो टिकैत ने कहा कि तीनों कानून ही काले हैं। एंकर ने फिर से सवाल दोहराया कि ये बताइए कि किस सेक्शन में लिखा है कि कॉरपोरेट जमीन ले लेंगे। टिकैत फिर अमेरिका की बात करने लगे और कहने लगे कि यूएसए का पूरा हिस्ट्री पढ़ लो।

Read Also  योगी सरकार ने 14 लाख गर्भवती महिलाओं को दी निजी केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सौगात

कृषि कानूनों से जुड़े लगातार सवालों पर खीज कर टिकैत ने कहा कि मैं यहां कानूनों के प्रावधानों पर बात करने नहीं आया हूं। एंकर के बार-बार कानूनों के प्रावधान से दिक्कत के बारे में पूछे जाने पर टिकैत ने झल्लाकर कहा कि आपको क्यों बताए हम कुछ,  आपकी सरकार में क्या पोस्ट है। एंकर ने कहा कि यदि आप नहीं बता पा रहे तो मुझे बता दें, मैं उस खंड को पढ़ दूँगी जो स्पष्ट कहता है कि किसी भी संस्था को किसान की जमीन पर कब्जा करने का हकदार नहीं है। सवालों से तंग आए टिकैत ने अंत में इस पूरे मुद्दे से अपना पल्ला यह कहकर झाड़ना चाहा कि वह केंद्र सरकार के लिए काम करती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...