देश के घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ समय चल रहा है। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ऊंचाई पर हैं। आज शुक्रवार को सेंसेक्स ने फिर नया माइलस्टोन पार कर लिया है। बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 58,000 के पार चला गया है। ओपनिंग में सेंसेक्स 217.58 अंकों यानी 0.38% की बढ़त लेकर 58,070.12 पर खुला। यह इसका रिकॉर्ड हाई है, वहीं निफ्टी ने 61.80 अंकों यानी की उछाल देखी और इंडेक्स 17,296 पर खुला।
आज सुबह 9.45 के आसपास शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिर 58,000 के लेवल से नीचे आ गया। 9.44 पर सेंसेक्स में 138.10 अंकों यानी 0.24% की तेजी देखी जा रही थी और इंडेक्स 57,990.64 पर था, वहीं निफ्टी में 40.25 अंकों यानी 0.23% की तेजी दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 17,274.40 पर था।
इस हफ्ते यह लगातार दूसरा रिकॉर्ड है जो सेंसेक्स ने तोड़ा है, इसके पहले इंडेक्स मंगलवार को पहली बार 57,000 के पार पहुंचा था। इसके तीन दिनों के भीतर ही सेंसेक्स ने 58,000 का लेवल पार कर लिया है।
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 23 शेयर हरे निशान में खुले। सबसे ज्यादा तेजी कोटक बैंक, रिलायंस, एलएंडी, इंडसइंड बैंक और ICICI बैंक में देखी गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ और मारुति सुज़ुकी में देखी गई।
एक बार कल की क्लोजिंग पर नजर डालें तो सेंसेक्स गुरुवार को 514 अंक से अधिक उछलकर नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था। आईटी, एफएमसीजी और बैंक शेयरों में तेजी से बाजार को गति मिली थी। सेंसेक्स 514.33 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,852.54 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 157.90 अंक यानी 0.92 प्रतिशत चढ़कर 17,234.15 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...