Google Analytics Meta Pixel ऐसे शिक्षक बर्बाद कर रहे देश का भविष्य: स्कूल में दारू-मुर्गा की पार्टी करने वाले हेडमास्टर-टीचर सस्पेंड - Ekhabri.com

ऐसे शिक्षक बर्बाद कर रहे देश का भविष्य: स्कूल में दारू-मुर्गा की पार्टी करने वाले हेडमास्टर-टीचर सस्पेंड

गरियाबंद। गरियाबंद में स्कूल में रोज शराब और मुर्गा पार्टी करने वाले प्रधान पाठक और टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। शराब पार्टी के बाद बच्चे पढ़ाई की बात करते तो उन्हें पीटा जाता था। ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने एक दिन पहले ही दोनों मास्टरों को नशे की हालत में पकड़ा था। इस दौरान एक मास्टर तो इतना ज्यादा नशे में था कि जमीन पर गिर पड़ा था। वहीं इसी ब्लॉक के एक अन्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने वाले मास्टर को भी निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक जेपी रथ की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि गरियाबंद जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोर्रा मैनपुर में पदस्थ शिक्षक शशि शेखर पांडे और शिक्षक खिरसिंह नेताम अपने उत्तरदायित्वों में अनुशासनहीनता करते हुए शराब के नशे में विद्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्य में व्यवधान करते पाए गए। नशे में धुत थे और बच्चों को प्रश्न तक नहीं लिखा पा रहे थे। उनका कृत्य अशोभनीय होने के साथ ही पद के कर्तव्यों के प्रति कदाचार है। प्रधान पाठक शशि शेखर पांडेय और शिक्षक खिरसिंह नेताम स्कूल में शराब और मुर्गा पार्टी करते थे। बच्चों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि शोप सिंह, संकुल समन्वयक जगजीवन ठाकुर और ग्रामीण गुरुवार को स्कूल पहुंच गए। दोनों को शराब और मुर्गा पार्टी करते पकड़ा गया। शिक्षक खिरसिंह नेताम तो इतने ज्यादा नशे में थे कि अपने पैरों पर ही नहीं खड़े हो पा रहे थे। मैदान में खड़ी अपनी बाइक उठाने पहुंचे, लेकिन नशे की हालत में लहराते हुए वहीं जमीन पर जा गिरे।
छात्राओं ने लगाया था टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप
वहीं मैनपुर ब्लाक के ही एक अन्य कोदोभाठा माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पूर्व माध्यमिक स्कूल की छात्राओं का आरोप था कि टीचर प्रकाश कुमार भोई छेड़छाड़ और गाली-गलौज करते हैं। इस मामले में छात्राओं ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद 27 अगस्त को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रधान पाठक को बताया और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रधान पाठक ने लिखित रूप से इसकी जानकारी क्चश्वह्र को दी थी।

Read Also  IPS अमित कुमार को मिला राष्ट्रपति पदक, गृहमंत्री अमित शाह ने सीबीआई और छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...