Google Analytics Meta Pixel तालिबान के अफगानिस्तान की कमान होगी इनके हाथ - Ekhabri.com

तालिबान के अफगानिस्तान की कमान होगी इनके हाथ

अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा करने के बाद तालिबान ने आखिरकार नई कार्यवाहक सरकार की घोषणा कर दी। इस सरकार में कुछ लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अहम जिम्‍मेदारी संभाल रहे चेहरों पर एक नजर डालते हैं।

मुहम्मद हसन अखुंद : तालिबान ने अखुंद को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया है। अफगानिस्तान में 1996 से 2001 के दौरान तालिबान सरकार में अखुंद ने विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी। संयुक्त राष्ट्र की सैंक्शन रिपोर्ट में अखुंद को तालिबान के संस्थापक मुुल्ला मुहम्मद उमर का करीबी बताया गया है। अखुंद को राजनीतिक से ज्यादा एक धार्मिक हस्ती माना जाता है।

अब्दुल गनी बरादर : तालिबान की कार्यवाहक सरकार में बरादर को उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। तालिबान की पिछली सरकार में बरादर ने उप रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। बरादर को 2010 में पाकिस्तान से गिरफ्तार किया गया था और 2018 में रिहा किया गया।

अमीर खान मुत्ताकी : कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्ताकी का संबंध हेलमंद प्रांत से है। 1996 से 2001 तक तालिबान सरकार में मुत्ताकी को संस्कृति एवं सूचना और शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। मुत्ताकी को अपेक्षाकृत नरम माना जाता है।

मुल्ला याकूब : तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाया गया है। 2015 में मुल्ला उमर के बाद याकूब को ही तालिबान का प्रमुख माना जा रहा था। मुल्ला उमर के उत्तराधिकारी के रूप में मुल्ला अख्तर मंसूर को चुने जाने पर याकूब ने विरोध किया था। हालांकि बाद में याकूब को मना लिया गया। पिछले साल याकूब को तालिबान के सैन्य आयोग का प्रमुख बनाया गया था।

Read Also  पीएम मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने फिर दोहराया- मैंने रुकवाया युद्ध

सिराजुद्दीन हक्कानी : हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी को कार्यवाहक गृह मंत्री बनाया गया है। हक्कानी को सोवियत के खिलाफ अमेरिका ने ही तैयार किया था। तालिबान में हक्कानी नेटवर्क की भूमिका हमेशा सवालों में रही है। अमेरिका ने हक्कानी नेटवर्क को आतंकी संगठनों की सूची में रखा है, लेकिन तालिबान इस सूची में नहीं है। सिराजुद्दीन हक्कानी को एफबीआइ का मोस्ट वांटेड माना जाता है।

जबीउल्ला मुजाहिद : तालिबान की नई सरकार में जबीउल्ला को कार्यवाहक उप सूचना मंत्री बनाया गया है। जबीउल्ला ने लंबे समय तक तालिबान के प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाली है। जबीउल्ला के टि्वटर अकाउंट पर तालिबान की आतंकी गतिविधियों व आत्मघाती हमलों की जानकारी रहती थी। पिछले महीने पहली बार जबीउल्ला की तस्वीर मीडिया में सामने आई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...