Google Analytics Meta Pixel योगी ने कहा- कांग्रेस आतंक की जननी, टीएस सिंहदेव बोले, भाजपा कर रही देश को जख्मी - Ekhabri.com

योगी ने कहा- कांग्रेस आतंक की जननी, टीएस सिंहदेव बोले, भाजपा कर रही देश को जख्मी

रायपुर। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। वहां के गर्म राजनीतिक माहौल की तपिश छत्तीसगढ़ में भी उबाल ला रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल कांग्रेस को आतंक की जननी कह दिया। जवाब में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आदित्यनाथ को जवाब देते हुए कहा कांग्रेस नेता स्वतंत्रता संग्राम के जनक और जननी रहे हैं। देश को जख्मी और उसके नागरिकों को प्रताडि़त तो भाजपा कर रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। उसमें उन्होंने लिखा, कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है। इस बयान को कोट करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा, इतिहास पलटाकर देख लें। कांग्रेस नेता स्वतंत्रता संग्राम के जनक और जननी रहे हैं। देश को जख्मी और उसके नागरिकों को निरंतर प्रताडि़त तो भाजपा कर रही है, जिसने न तो कभी किसी आस्था का सम्मान किया है बल्कि राष्ट्र के आत्मसम्मान को भी तार-तार किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट ने योगी के बयान को रुपाणी इफेक्ट बताया। लिखा-बारिश गुजरात में हुई, छाता लखनऊ में तन गया। कांग्रेस को गाली देकर सत्ता बचाने की जुगत में एक सत्ताभोगी जुटा है। देश को तो जख्म गांधी जी को सीने में गोली मारकर गोडसे ने दिया था। कांग्रेस की ओर से लिखा गया, गोडसे की परंपरा और विचारधारा के हर बिच्छू का डंक देश की जनता खींचेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...