Google Analytics Meta Pixel आंगनबाड़ी के बच्चों को नहीं दिए केले और अंडे, गोदाम में ही सड़ रहे - Ekhabri.com

आंगनबाड़ी के बच्चों को नहीं दिए केले और अंडे, गोदाम में ही सड़ रहे

दशरंगपुर परियोजना के सेक्टर में कर्मचारियों की उदासीनता के चलते बच्चे योजना से वंचित
कवर्धा। एकीकृत बाल विकास परियोजना दशरंगपुर में विभागीय मॉनिटरिंग के चलते कुपोषित बच्चे को पोषित करने के लिए कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। सेक्टर दशरंगपुर में 23 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनके लिए 756 अंडे व 504 केला पिछले सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 दशरंगपुर में भंडारित कर दिए गए, लेकिन इन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 1 सप्ताह बाद भी बच्चों को खिलाने के लिए नहीं ले गए। नतीजा यह हुआ कि केले और अंडे रखे-रखे सड़ गए। इससे साबित होता है कि कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए विभाग के जिलाधिकारी से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में कोई रुचि नहीं है। कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए डीएमएफ फंड से राशि देकर कुपोषण मुक्त कबीरधाम बनाने के लिए उपयोग किया गया है, जिसमें कई प्रकार की विभागीय दिक्कतें आ रही हैं, इसमें परियोजना अधिकारियों के द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं को रुचि नहीं
कबीरधाम जिले के किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंडा, केला वितरण में रुचि नहीं है। उसका मुख्य वजह है कि कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा पत्र जारी किया गया है, जिसमें गरम भोजन प्रदाय कर रहे समूह के माध्यम से अंडा व केला का वितरण किया जाना है, लेकिन सेक्टर सुपरवाइजर व परियोजना अधिकारी के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वयं के पैसे से अंडा/ केला खरीद कर बच्चों को खिलाना है और उसका भुगतान माह के अंत में गरम भोजन के लिए सामग्री प्रदाय कर रहे समूह के खाते में जाएगा फिर समूह वाले आहरण कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राशि वापस करेंगे, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय कम होने के कारण आर्थिक समस्याओं के चलते इस योजना के लिए अपने पास से पैसा लगाने के लिए सक्षम नहीं है, जिसके चलते दशरंगपुर सेक्टर के हितग्राहियों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया और 504 केले सड़ गए।
पर्यवेक्षक की नहीं मानी बात
सेक्टर पर्यवेक्षक पद्मिनी ठाकुर के द्वारा सोनवार अंडा व केला का भंडारण हुआ है तब से लगातार आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं को सामग्री केंद्र क्रमांक 4 से उठाने के लिए बार-बार निर्देशित किया जा रहा है लेकिन कार्यकर्ताओं ने आर्थिक समस्याओं का हवाला देते हुए अंडा और केला को नहीं उठाया। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केवल अंडा को ही ले गए हैं बाकी केले सड़ गया।
मानिटरिंग का अभाव
गंभीर व मध्यम कुपोषित बच्चे व उनकी शिशुवती माताओं के लिए पोषित होने के लिए अंडा व केला वितरण कर उन्हें स्वस्थ करने का योजना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाना है जिसका मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी परियोजना अधिकारी व सेक्टर पर्यवेक्षक को है लेकिन इनके द्वारा भी नियमित रूप से नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते केंद्र में रखें अंडे व केला खराब हो रहे हैं।
परियोजना अधिकारी दे रहे हैं गलत जानकारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अंडा और केला आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6 साल के गंभीर व मध्यम कुपोषित बच्चों को खिलाना है जो बच्चे भोजन नहीं कर पाते उनके शिशुवती मां को एक उबला हुआ अंडा अथवा दो अकेला खिलाना है इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में गरम भोजन की सामग्री प्रदाय करने वाले महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से किया जाना है। योजना संचालन के लिए एजेंसी परियोजना अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है परियोजना अधिकारी के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक व समूह के सदस्यों से आपस में चर्चा कर स्थानीय उपलब्धता के आधार पर सामग्री की खरीदी करना है, उनके लिए शासन से प्रति हितग्राही 6 के आधार पर भुगतान करना है, लेकिन परियोजना अधिकारियों के द्वारा किसी बाहरी व्यक्ति से खरीदी कर सेक्टर मुख्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भंडारित करा कर कार्यकर्ताओं को दबाव पूर्वक वहां से पैसा जमा कर सामग्री उठाने के लिए किया मजबूर जा रहा है । यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी को नहीं है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...