Google Analytics Meta Pixel कोरोना मरीजों को बड़ी राहत, अब टेलीमेडिसिन भी होगा हेल्थ इंश्योरेंस में कवर - Ekhabri.com

कोरोना मरीजों को बड़ी राहत, अब टेलीमेडिसिन भी होगा हेल्थ इंश्योरेंस में कवर

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने कोविड-19 के मरीजों को बड़ी राहत दी है। इरडा ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वे मेडिकल इंश्योरेंस की पॉलिसी में टेलीमेडिसीन को भी कवर करें। टेलीमेडिसीन का मतलब यह है कि मरीज को घर बैठे ही डॉक्टर फोन से या व्हाट्सऐप या अन्य किसी ऑनलाइन तरीके से अपना परामर्श प्रदान करें।

बता दें कि इरडा के निर्देश के मुताबिक ही कोरोना के इलाज को हेल्थ बीमा कवर में शामिल किया गया है। अब इसमें टेलीमेडिसीन को शामिल करने से मरीजों को और राहत मिलेगी। कोरोना के दौर में यह और भी जरूरी हो गई है, क्योंकि अब ज्यादातर डॉक्टर ऑनलाइन या फोन कॉल से सेवा देना चाह रहे हैं और इसके लिए चार्ज भी पेटीएम या अन्य तरीके से करते हैं।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने टेलीमेडिसीन को ‘हेल्थकेयर सर्विस की डि​लिवरी में शामिल किया है जिसमें सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल सूचना और संवाद की तकनीक का इस्तेमाल करते हुए लोगों और समुदायों के हित में काम करते हैं।’

इरडा ने कहा है, ‘बीमा कंपनियों को यह सलाह दी जाती है कि वे टेलीमेडिसीन को कवर करें जिसमें​ पॉलिसी कॉन्ट्रैक्ट के नियम और शर्तों के अनुरूप किसी मेडिकल प्रैक्टिशनर प्रैक्टिशनर से परामर्श की इजाजत हो। टेलीमेडिसीन को इजाजत देने का प्रावधान क्लेम सेटलमेंट का हिस्सा होना चाहिए और इसे अलग से भरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *