Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज दिन का काफी समय आप परोपकार के कार्यो में व्यतीत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं दूसरे आपकी इस मदद को लोग आपका स्वार्थ ना समझे, इसीलिए जितना सही हो उतनी ही मदद करें। आज आपको अपने किसी संबंधी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी के कहने में आकर कहीं पर भी कोई निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। जमीन जायदाद संबंधित यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य के मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे यह सोचकर करेंगे कि यह पूरा अवश्य होगा और आपको उसका फल भी मिलेगा, इसीलिए आज आपको किसी के चक्कर में आकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना है व अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय धर्म भी व्यय होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि  किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी।

Read Also  श्री जैतुसाव मठ में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी

सिंह राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय बनाए रखेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में पड़ेंगे, तो उसमें भी आज आपको जीत ही मिल सकती है। आज आप किसी नए कार्य को करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह लेनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विवाह के लिए जो सदस्य हैं, परिवार में आज उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यतीत करेंगे और उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और काफी हद तक उन्हें पूरा भी करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि आज किसी तरह के जोखिम को उठाया,तो वह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज चल रहा है, तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे और आप राहत की सांस लेंगे। नौकरी व ऑफिस में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारियों से भी आप को शाबाशी मिल सकती है। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपके पिताजी के सहयोग से आज आप अपने कार्यक्षेत्र की पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने निवेश की योजना पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ धन सेविंग करके रखना होगा। आपके किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और उनका मान-सम्मान भी बढेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने घर व दुकान आदि में रंगाई पुताई का कार्यक्रम करवा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च  होगा। जीवन साथी के साथ  यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज किसी नये काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। यदि आज किसी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो अवश्य ले, लेकिन वह अनुभवी हो। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसमें आज आपकी कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी से प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह भी आज कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात पता चल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न चित्त रहेंगे और उनके मन में एक नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

Read Also  केवल भाजपा में ही क्यों जाते हैं RSS के लोग, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बता दिया कारण

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आप जरूरतलायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे और अपने दैनिक खर्चे भी आसानी से पूरे कर पाएंगे, लेकिन यदि आप बैंक से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें। अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में ही होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी  सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए आज अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...