Google Analytics Meta Pixel आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ से दो मछुआरों की मौत, अलर्ट जारी - Ekhabri.com

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ से दो मछुआरों की मौत, अलर्ट जारी

गुलाब तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के तीन तटीय जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। गुलाब तूफान श्रीकाकुलम जिले के कलिंगपटनम से करीब 85 किलोमीटर दूर अवस्थित है और इसके कलिंगपटनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच मध्य रात्रि में तट से टकराने की संभावना है।

इस बीच दक्षिण मध्यरेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया कि तूफान की वजह से विजयवाड़ा-हावड़ा मार्ग की 8 रेलगाड़ियों का रास्ता बदलकर खडगपुर-झारसुगुडा, बिलासपुर और बल्लारशाह के रास्ते चलाने का फैसला किया गया है। रेलवे से लेकर सेना तक से अलर्ट जारी कर दिया है और इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ की चपेट में आने से दो मछुआरों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। हालांकि तीन मछुआरे सुरक्षित तट पर आने में सफल रहे। उन्होंने अक्कुपल्ली गांव से राज्य के मत्स्यपालन मंत्री एस अप्पाला राजू को फोन कर स्वयं के सुरक्षित होने की जानकारी दी। चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के प्रभाव से कई जगहों पर बारिश हो रही है। श्रीकाकुलम जिले के जिलाधिकारी एल श्रीकेश बालाजी राव के मुताबिक वज्रपुकोतुरु मंडल के 182 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है।

इस बीच भारत के मौसम विभाग ने सूचित किया कि तूफान ने तट पर दस्तक देना शुरू कर दिया है। यह आगामी तीन घंटे में कलिंगपटनम से 25 किलोमीटर उत्तर में तट से गुजरेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पलासा के छह मछुआरे ओडिशा से दो दिन पहले नयी नाव खरीद कर अपने पैतृक गांव लौट रहे थे, तभी  वे तूफान से घिर गए। नाव में सवार छह मछुआरों में से एक ने गांव में फोन कर बताया कि नाव संतुलन खो चुकी है और पांच लोग समुद्र में लापता हो गए हैं। बाद में उसका फोन भी बंद हो गया। इससे आशंका है कि वह भी लापता हो गया है। हालांकि बाद में तीन मछुआरे तैरकर सुरक्षित तट पर आ गए, जबकि दो की मौत हो गई।

Read Also  पूर्व प्रेमिका ने बात करने से किया इंकार तो फेंका तेजाब, युवती झुलसी

गांव में फोन कर सूचित करने वाला मछुआरा अब भी लापता है। उसके साथियों को आशंका है कि वह नाव में फंस गया होगा। राज्य के मत्स्यपालन मंत्री एस अप्पाला राजू ने तत्काल नौसेना के अधिकरियों को मछुआरों की तलाश और बचाव कार्य में मदद करने को कहा।

आंध्रप्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त के कन्ना बाबू ने बताया कि उन्होंने विशाखापत्तनम में जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...