चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने LAC पर 50 हजार सैनिकों की तैनात कर ड्रोन से इलाके पर नज़र रख रहा है। कई महीनों से भारत-चीन सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत-चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की सक्रियता बढ़ गई है। भारतीय चौकियों के करीब बड़े पैमाने पर ड्रोन उड़ रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना की ड्रोन गतिविधियां दौलत बेग ओल्डी सेक्टर, गोगरा हाइट्स क्षेत्र में दिखाई दे रही है। चीन की इन हरकतों पर भारतीय सेना भी पैनी नजर रखे हुए है। वहीं भारतीय सेना भी विभिन्न संसाधनों का इस्तेमाल करके चीन की इन हरकतों पर निगरानी रख रही है।
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि भारत की तरफ से भी बड़े पैमाने पर ड्रोन तैनात किया जा रहा है। जल्द ही वह नए इजरायली और भारतीय ड्रोन को शामिल करेगी। इन ड्रोन को सीमा पर चीन की चुनौती का सामना करने के लिए आपात वित्तीय शक्तियों का इस्तेमाल करके रक्षा बलों की ओर से अधिग्रहित किया गया है।
चीन पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में जोरशोर से निर्माण काम में लगा है। कड़ाके की सर्दी शुरू होने से पहले चीन अपने सैनिकों के लिए टेंट की जगह पक्के मकान का इंतजाम कर रहा है। भारतीय जवानों का मुकाबला नहीं कर पाने वाला चीन कम से कम सर्दी से मुकाबले की तैयारी में जुटा है। इतना ही नहीं चीन तिब्बत में निवेश के साथ तिब्बत के लोगों को भी जबरन सेना में शामिल कर रहा है, ताकि LAC के इलाकों में उनका इस्तेमाल किया जा सके।
गौर हो कि भारत और चीन के बीच 3 हजार 488 किलोमीटर लंबे LAC को लेकर विवाद है। अरुणाचल को तिब्बत का हिस्सा बताकर चीन अपना दावा करता है, जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि एक इंच जमीन पर भी कोई घुसपैठ नहीं कर सकता। तालिबान के समर्थन में खड़े चीन को दुनियाभर में रुसवाई का सामना करना पड़ रहा है। क्वाड से लेकर दक्षिण चीन सागर और इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन की दादागीरी के खिलाफ खेमेबंदी ने जिनपिंग के जले पर नमक का काम किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...