Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे आज नवीन मधुरता बनी रहेगी, जो लोग रोजगार की दिशा में तलाश कर रहे हैं, आज उसमें वह सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आपकी कोई पारिवारिक सदस्यों से कलह चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी, लेकिन आज आपको क्रोध व भावुकता में किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है, नहीं तो वह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में यदि किसी नई योजना को चालू करेंगे, तो वह आपके लिए फलीभूत होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपके लिए कुछ नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा व अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके उनसे बाहर निकलना होगा। सायंकाल के समय किसी यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, लेकिन इसमें आपको वाहन की खराबी के कारण अक्समात कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। विद्यार्थियों की आज तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी सहयोगी के कारण आज आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश भी होंगे। सायंकाल के समय आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओ की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न होंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे अपने किसी परिजन की मदद से सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की वाणी में आज कठोरता आएगी, जिससे उनके रिश्तो में भी दरार पड़ सकती है, इसलिए आप सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता हासिल होगी। यदि आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों के कोप का भजन करना पड़ सकता है। आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह रोग कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आज आपको व्यर्थ की उलझनों में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या राशि : आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आप अपने माता पिता के आशीर्वाद व सलाह से किसी नए व्यवसाय या कहीं पर धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए फलदायक रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आज उसमें भी आपको भरपूर लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्तो में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज उसमें सुधार होगा। शासन व सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में आज आप सफल रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई कानूनी  वाद विवाद मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता हाथ लगेगी, लेकिन आज आपको अपने विरोधियों को पहचानना होगा, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में ही आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। राजकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को भी आज लाभ होगा।

Read Also  आज का राशिफल 9 जून राशिफल 2020

वृश्चिक राशि : आज आपके व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा, इसलिए आज आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको अपनी बुद्धि और विवेक से उन्हें पहचानना होगा आज आपको किसी के भी बकहने से कहीं भी निवेश नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।

धनु राशि : आज विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा या परिवार के सदस्य  भी उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपने किसी रिश्तेदार से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज यदि आप किसी बैंक संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह भी उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। ऑफिस में आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको परिवार के किसी कार्य को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है व आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए भी एडी चौटी का जोड़ लगाएंगे और उसे हासिल करके ही दम लेंगे। आज किसी कार्य नये कार्य मे निवेश  करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। यदि पुराने कर्जे चल रहे हैं,तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलेगी। ऑफिस में आज आपको अपने काम में अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके व्यापार में नई-नई स्थितियों का निर्माण करेगा, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित होगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने पिताजी से अपनी परेशानियां सांझा करेंगे, जिसके बाद आपको अच्छा महसूस होगा,और आज अक्समात धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...