सुशांत सिंह राजपूत की अधूरी ख्वाहिशों के बारे में चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह ने कहा कि हम लोग काफी दुखी हैं. कभी सोचा नहीं था कि इस तरह का दिन देखना होगा. इतना अच्छा लड़का जो सबको हौसला और खुशी देता था, अभी जिंदगी शुरू भी नहीं हुई थी और उसने जिंदगी खत्म कर ली. हमने कभी नहीं सोचा था कि इतना बुरा दिन देखना पड़ेगा. अभी हम लोग चाह रहे थे कि उसको यहां लाएं लेकिन कोरोना की वजह से वो यहां नहीं आ पाएगा, तो अभी पूरी फैमिली और चाचा को लेकर मुम्बई जा रहे हैं वहीं पर दाह संस्कार होगा.
इस साल के अंत में शादी होनी थी
बीजेपी विधायक नीरज सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह की शादी के बारे में भी सोच लिया गया था और इस साल नवंबर-दिसंबर तक शादी कर देने का भी विचार था. लेकिन अब क्या कहा जा सकता है सब कुछ धरा रह गया. सुशांत पिछले साल यहां आए थे, तो कई तरह की बात भी कर रहे थे. वह फिल्म के अलावा भी समाज में कुछ करना चाहते थे.
गरीब बच्चों को नासा भेजने की इच्छा
नीरज सिंह ने आगे कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत 100 गरीब बच्चों को नासा भेजने का प्रोजेक्ट बता रहे थे. यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था. मैंने कहा था कि मेरे यहां से भी भेज देना, तो उन्होंने कहा था कि ठीक है नाम भेजिएगा. इस बात को लेकर पीएम मोदी से भी मुलाकात करनी थी. फिल्म के अलावा भी कई तरह का सामाजिक काम करना चाहता था. उसकी सोच बहुत बड़ी थी. लेकिन वह ऐसा कर सकते थे, हम कभी सोच भी नहीं सकते थे.’
केदारनाथ से बदली जिंदगी
नीरज सिंह ने कहा कि सुशांत का आध्यात्म से भी लगाव हो गया था. हाल ही में गांव गए थे, तो मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करते थे. जबसे उन्होंने केदारनाथ फिल्म की, तबसे कुछ ज्यादा ही भोलेनाथ की चर्चा करते थे. कहते थे कि जब चलना हो भैया चलो साथ साथ चलेंगे. मुझे तो लग रहा था कि चलो बहुत पॉजिटिव है. धर्म से लगाव है. बुरी बात नहीं है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...