Google Analytics Meta Pixel धर्मांतरण पर बवाल: चल रही थी प्रार्थना सभा, भाजपा पार्षद समर्थकों के साथ पहुंची, महिलाओं से झड़प - Ekhabri.com

धर्मांतरण पर बवाल: चल रही थी प्रार्थना सभा, भाजपा पार्षद समर्थकों के साथ पहुंची, महिलाओं से झड़प

रायपुर। रायपुर के सड्डू इलाके में रविवार की दोपहर धर्मांतरण के मुद्दे पर बवाल हुआ। इलाके की पार्षद शकुंतला धीवर और विश्वदिनी पांडे अपने समर्थकों के साथ एक धर्म सभा का विरोध करने पहुंच गईं। दरअसल एक मकान में राम यादव नाम का युवक पिछले कई हफ्तों से लगातार प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहा था। चर्चा है कि सभा में महिलाओं को बुलाकर इसके बाद उन्हें हिंदू -धर्म की मान्यताओं को न मानने के लिए मजबूर किया जाता है। इसी का विरोध करने पार्षद और उनके कार्यकर्ता पहुंचे थे। मकान में पहले से मौजूद महिलाओं ने पार्षद और उनके कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध कर दिया। महिलाओं ने कह दिया कि वह अपनी मर्जी से यहां आई हैं और प्रार्थना का हमेशा हिस्सा बनती रही हैं, कोई उन्हें प्रार्थना करने से नहीं रोक सकता। इस पर पार्षद और उनके कार्यकतार्ओं ने कहा कि अपने धर्म का अपमान कर इस तरह दूसरे धर्म के प्रति बहकावे में आकर आस्था दिखाना ठीक नहीं। रामू यादव पर जबरन धर्मांतरण करने का आरोप सुनकर उसके समर्थक पार्षद से भिड़ गए। महिलाएं और भाजपा पार्षद के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झूमाझटकी भी हुई। प्रार्थना सभा करवा रहे कुछ युवकों ने पार्षद के कार्यकतार्ओं के साथ मारपीट की कोशिश भी की। हंगामे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों गुटों को अलग कराया। इसके बाद पार्षद विश्वदिनी पांडे अपने कार्यकतार्ओं के साथ उसी घर के सामने धरना देने बैठ गई, जहां प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। पार्षद ने यहां हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया ओमकार मंत्र का जाप भी किया।
थाने में की शिकायत
पार्षद विश्वदिनी पांडे ने बताया कि लगातार इस इलाके में रामू नाम का शख्स महिलाओं को बीमारियां ठीक करने, घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर बहका रहा है। वो प्रार्थना सभा आयोजित करके उन्हें बुलाता है और उसके बाद उनके धर्म को परिवर्तित करने का प्रयास किया जाता है। इसी बात का विरोध करने हम पहुंचे थे। ऐसी घटनाओं को हम अपने इलाकों में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मामले में विधानसभा थाने में जानकारी देकर हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने शिकायत लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
देखिए कैसे होता है धर्मांतरण
ईसाई बन चुके युवक ने किया चौंकाने वाला दावा:मुझसे कहा गया- देवताओं का विसर्जन कर दो वरना प्रभु नाराज होंगे, धर्मांतरण का हाल ऐसा कि प्रार्थना सभा में 60 प्रतिशत भीड़ हिंदूओं की लगभग 1 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे दिन बिताने वाले मनीष साहू और संजय सिंह का भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोगों ने स्वागत किया। शनिवार की देर शाम इन्हें जमानत मिलने पर रायपुर की सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। इन दोनों पर पिछले महीने रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में पादरी को जूते से पीटने का आरोप था। तब भी थाने में धर्मांतरण के मामले पर ही बवाल हुआ था। जेल से रिहा होते ही दोनों युवकों को युवा मोर्चा के नेता स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यालय लेकर आए। मालाएं पहना कर इनका अभिनंदन किया गया। पार्टी के अन्य नेताओं ने इन्हें बधाई दी।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...