Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के 2 अधिकारी लापता, मोबाइल स्विच्ड ऑफ - Ekhabri.com

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के 2 अधिकारी लापता, मोबाइल स्विच्ड ऑफ

भारत और पाक में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां स्थित भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो कर्मचारी सोमवार को लापता हो गए हैं। सूत्रो ने बताया कि ये दोनों साआईएसएफ जवान या फिर ड्राइवर है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसी रिपोर्ट है कि पिछले करीब दो घंटे से ज्यादा वक्त से उन दोनों ही कर्मचारियों के साथ संपर्क नहीं किया जा सका है। आशंका जताई जा रही है कि उनका अपहरण किया गया हो सकता है।

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में राजनयिकों को परेशान करने का मामला भारत ने सख्ती के साथ उठाया गया था। एक वीडियो सामने आया था जिसमें यह देखा जा रहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का बाइक से पीछा कर रहे थे जबकि कुछ लोग उनके आधिकारिक आवास के बाहर गाड़ियों में थे। इसके बाद इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतों पर भारत ने सख्त रवैया अपनाते हुए पाकिस्तानी  विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी कर चेताया था और उनसे राजनयिकों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।

इससे पहले, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के 2 अधिकारियों को रंगे हाथ जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद भारत ने “निषिद्ध व्यक्ति” घोषित करते हुए उन्हें 24 घंटे के भीतर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया था। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर के तौर पर हुई थी। दोनों को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे रुपयों के बदले एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे।

Read Also  चीन ने ताइवान के निकट फिर शुरू किया सैन्य अभ्यास

इसके बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, “एक कूटनीतिक मिशन के सदस्य के तौर पर अपने दर्जे से परस्पर विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सरकार ने दोनों अधिकारियों को निषिद्ध घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर वापस जाने को कहा।” हालांकि, पाकिस्तान ने इसके ऊपर आपत्ति जाहिर की थी। उसके बाद भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया इस्लामाबाद में परेशान करने का मामले सामने आया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *