Google Analytics Meta Pixel राजधानी में बेखौफ बदमाश: स्कूली छात्र की बेल्ट और घूसों से की पिटाई, वीडियो वायरल - Ekhabri.com

राजधानी में बेखौफ बदमाश: स्कूली छात्र की बेल्ट और घूसों से की पिटाई, वीडियो वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खुलेआम बदमाशों की गुंडा गर्दी देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें करीब 5 बदमाश स्कूली छात्र से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते स्कूल से घर जाते वक्त बदमाशों ने छात्र की लात, घूसों और बेल्ट से बेदम पिटाई कर दी। मारपीट के इस वीडियो में नजर आने वाले बदमाश पहले भी कई गंभीर अपराधों में जेल जा चुके है। वीडियो में छात्र को मारते हुए बदमाश पूछ भी रहे है कि उस दिन की पिटाई में यह भी था क्या ? लेकिन छात्र के साफ मना करने के बावजूद बदमाश अपना वर्चस्व दिखाने के लिए स्कूली छात्र की खुलेआम बेदम पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। ये वायरल वीडियो गंज थाना इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। जिसके बाद तत्काल हरकत में आते हुए पुलिस ने 2 बदमाशों की पहचान भी कर ली है। हालांकि बदमाश उस छात्र की पिटाई किस कारण से की है इन कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले ने तस्दीक कर रही है। गौरतलब है कि शहर में मारपीट और छेड़छाड़ का यह पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी कई दफा बदमाशों का वीडियो वायरल हो चुका है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो किस इलाके का है। इसकी तस्दीक की जा रही है। वीडियो में दिखने वाले बदमाशों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सकलेचा ज्वेलर्स और मकान अंदर रखे गहने और नगदी को अज्ञात चोर ले उड़े थे, जिसकी तलाश में पुलिस के अनेक टीमों को लगाया गया था। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी देवराज वर्मा, अशोक नायक, कैलाश बैरागी, रोशनी वाघाड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि रवि वघाड़े अभी भी फरार चल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...