Google Analytics Meta Pixel रिजर्व बैंक आनलाइन पैसों के लेन-देन के नियमों में किया यह बदलाव - Ekhabri.com

रिजर्व बैंक आनलाइन पैसों के लेन-देन के नियमों में किया यह बदलाव

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने आनलाइन पैसों के लेन-देन के नियमों में कुछ बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब ग्राहक एक दिन में पांय लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर पाएंगे,  इससे पहले ये लिमिट दो लाख रुपये थी। यह घोषणा आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया है।

गौर हो कि भारत में आनलाइन बैंकिंग के माध्यम से कहीं भी,  कभी भी पैसे भेजे जा सकते हैं,  लेकिन पैसे भेजने के तरीके अलग-अलग हैं। ऑनलाइन बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करने के भी तीन तरीके होते हैं,  जिनके जरिए अमाउंट ट्रांसफर होता है जिसमें आईएमपीएस (IMPS),  एनईएफटी (NEFT),  आरटीजीएस (RTGS) का नाम शामिल है।

आईएमपीएस (IMPS)  यानी इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस कहते हैं। आईएमपीएस के माध्‍यम से किसी भी खाताधारक को कहीं भी कभी भी पैसे भेज सकते हैं। इसमें पैसे भेजने के समय को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। आप सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे में कभी भी कुछ सेकेंड में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

आरबीआई के नए फैसले के बाद ग्राहक आईएमपीएस के माध्‍यम से पांच लाख रुपए तक का लेन-देन कर सकते है। इससे पहले लिमिट दो लाख रुपए थी। आईएमपीएस से पैसे ट्रांसफर करने पर कई बैंक कोई फीस नहीं लेते हैं।

आरटीजीएस, एनईएफटी या आईएमपीएस जैसी सुविधाओं के लिए इंटरनेट जरूरी है। आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप न हो तो स्मार्टफोन से भी काम चला सकते हैं जिसमें इंटरनेट की सुविधा हो।

अगर आप स्मार्टफोन यूज करते हैं तो जिस बैंक में अकाउंट है उसका बैंकिंग एप्लिकेशन डाउनलोड कर लें। इसे फंक्शनल बनाने के लिए आपको एम-पिन या मोबाइल पिन जनरेट करना होगा। इस पिन के सहारे ही आप एप को लॉगिन कर सकते हैं। एप में फंड ट्रांसफर का एक ऑप्शन होता है। यहां आप किसी दूसरे व्यक्ति को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं,  लेकिन फंड ट्रांसफर के लिए आपको पेयी (जिसे पैसा भेजना है) उसका अकाउंट नंबर और बैंक के ब्रांच का आईएफएससी कोड दर्ज करने के बाद आप आरटीजीएस आसानी से कर सकते हैं,। इसमें शेड्यूल करने की भी सुविधा मिलती है। आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि आपके अकाउंट से कब पैसा ट्रांसफर होना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...