Google Analytics Meta Pixel कोरोना टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित - Ekhabri.com

कोरोना टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

रायपुर। प्रदेश में महासमुंद जिला कोविड-19 टीकाकरण में दूसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले के नगर पंचायत पिथौरा कोविड के प्रथम एवं द्वितीय डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनप्रतिनिधियों सहित नगर पंचायत पिथौरा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के 61 उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि कोविड 19 के रोकथाम एवं बचाव के लिए जनप्रतिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिको के जागरूकता होने के कारण यहां के लोगों को लक्ष्य के अनुरूप सभी के सहयोग से शत प्रतिशत टीकाकरण होने पर शुभकामनाएं दी।
सभी के सहयोग के कारण कोरोना की रफ़्तार थमी
उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य शासन और जिला प्रशासन के बेहतर क्रियान्वयन के कारण इसमें कमी आयी। जिले में भी सभी के सहयोग के कारण कोरोना की रफ़्तार थमी है ।सभी ने अपनी जान की परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से सेवाएं दी हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने भी कोरोना की रोकथाम व कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल व कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों, नगर पंचायत के अथक प्रयासों के चलते कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का खिताब नगर पिथौरा को मिला। संक्षिप्त कार्यक्रम लोकनिर्माण सर्किट हाउस पिथौरा में आयोजित था।
पिथौरा नगर पंचायत शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला नगरीय निकाय
कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि जिले का पिथौरा नगर पंचायत नौ अक्टूबर को दूसरे चरण के अंतिम पात्र हितग्राही को कोविड का दूसरी डोज लगाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाला पहला नगरीय निकाय बना। इससे पहले पूरा महासमुंद जिले में सभी पात्र लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है। जिले में लगभग 50 प्रतिशत पात्र लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। वही पिथौरा नगर में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में शुरू की गई कोरोना मुक्त मुहिम और तेज हो गई है। वहीं जिले में लगभग 42 फीसद लोगों का दूसरे चरण का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिथौरा नगर पंचायत में प्रथम एवं दूसरे चरण के दूसरी डोज के लिए 6,200 पात्र लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य था, जो पूरा कर लिया गया है। पिथौरा नगर पंचायत जिले की पहली नगर पंचायत बनी, जहां सभी पात्र लोगों को पहली और दूसरी कोरोना की डोज लगाई गई।यहां कोविड टीकाकरण के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया था। कलेक्टर डोमन सिंह ने नगर पंचायत पिथौरा को दूसरे चरण में पहले लक्ष्य हासिल करने पर वहां के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों अधिकारी-कर्मचारियों को इसकी बधाई दी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष मती ऊषा पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनपद अध्यक्ष मती सत्यभामा नाग सहित स्वास्थ्य अमला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली,दूसरी डोज लगाने एवं लोगों को जागरुक करने में सभी की मेहनत रंग ला रही है। इस काम को स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत लोग कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाएं, इसके लिए जनप्रतिनिधि ऐसे लोगों को जागरूक व प्रेरित करें, जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के निर्धारित तिथि को लगवाये। ताकि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी शत प्रतिशत लोगों को लगाने में पूरा जिला नंबर वन का खिताब हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि लोग कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने लगे हैं जो कि सही नहीं हैं, क्योंकि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। लिहाजा जनप्रतिनिधि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय अपनाने के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि विगत ढ़ाई वर्ष में प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्धि की राह पर आगे बढ़े हैं। कोरोनाकाल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर रही। किसानों के खाते में पैसे डाले जाने से राज्य में व्यवसायों में भी वृद्धि हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

छत्तीसगढ़ में होगा 500 करोड़ निवेश, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...