Google Analytics Meta Pixel दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय दिलाने में छत्तीसगढ़ पुलिस देश में सबसे आगे - Ekhabri.com

दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय दिलाने में छत्तीसगढ़ पुलिस देश में सबसे आगे

रायपुर -महिला विरुद्ध अपराधों में छत्तीसगढ़ पुलिस त्वरित गति से कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न के मामलों में आरोपियों को ना सिर्फ तत्काल गिरफ्तार किया जा रहा है बल्कि शीघ्र चालान पेश करके आरोपियों को सजा भी दिलायी जा रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने देशभर में मिसाल पेश की है। रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके के एक दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को 30 दिन के अंदर आजीवन कारावास की सजा दिला दी। डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी ने आज ऐसे विवेचकों को सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान से सम्मानित किया जिन्होंने कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुये उत्कृष्ट कार्य किया।
उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म के ही एक मामले में खमतराई थाना पुलिस द्वारा घटना के 48 घंटे के अंदर कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया। पुलिस द्वारा की गयी शीघ्र विवेचना और ठोस सबूतों के आधार पर कोर्ट ने 45 दिन के अंदर ही आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। रायपुर के मंदिरहसौद थाना इलाके में दुष्कर्म के मामले में 2 दिन के भीतर ही चालान पेश कर दिया गया और न्यायालय द्वारा 35 दिन के अंदर ही आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी। इसी प्रकार जगदलपुर के बोधघाट थाना इलाके में बालिका से दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा 7 दिन के भीतर चालान पेश कर 45 दिन में ही आजीवन कारावास की सजा दिलायी गयी।
डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी ने निर्देश दिये हैं कि ऐसे मामले संज्ञान में आते ही तत्काल अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाये। पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिले इसके लिये तत्काल चालान पेश कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलायी जाये। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने वाले विवेचकों को प्रोत्साहित करने के लिये अभिनव पहल की है। महिला विरुद्ध अपराधों में मामला दर्ज करने से सजा दिलाने तक में उल्लेखनीय कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के लिये सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान प्रारंभ किया गया है। डीजीपी श्री डी.एम. अवस्थी ने आज इसी क्रम में 16 पुलिस अधिकारियों को सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान से सम्मानित किया।
पुलिस अधिकारियों ने दिखायी इन मामलों में तत्परता-
जांजगीर में 7 वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में 4 जून 2019 को पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया। 13 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर दस दिन के भीतर 23 दिसंबर को न्यायालय में चालान पेश किया गया। प्रकरण की तीव्र गति से सुनवाई करते हुये न्यायालय द्वारा 1 माह 22 दिन के भीतर आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा सुनायी गयी। इस मामले में निरीक्षक उमा गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह एवं प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी को सम्मानित किया गया।
जगदलपुर के बोधघाट थाना में प्रार्थी ने बताया कि 21 अक्टूबर 2020 को उसकी 4 साल की बेटी के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की साथ ही जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने दो दिन के अंदर 23 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा विवेचना उपरांत 7 दिन के भीतर ही न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को 3 माह में ही 20 वर्ष के कारावास और 10 हजार के जुमार्ने से दण्डित किया गया। मामले में जांच टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर निरीक्षक राजेश मरई, सहायक उप निरीक्षक इंदु शर्मा, आरक्षक भानुप्रताप कोर्राम, आरक्षक बिसनी ध्रुव, आरक्षक रीना अनंत को सम्मानित किया गया। रायपुर के माना थाना की उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा द्वारा बालिका से रेप के मामले में दो दिन के भीतर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। जिसमें न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि के बाद आरोपी को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनायी गयी। पीड़िता ने अप्रैल 2019 में बालगृह में उक्त घटना की जानकारी दी। बालगृह द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने तत्काल कारर्वाई करते हुये जांच उपरांत मात्र दो दिन के भीतर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। जिससे पीड़िता को शीघ्र न्याय मिल सका। तत्परता दिखाकर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने पर उप निरीक्षक दिव्या शर्मा को सम्मानित किया गया।
रायपुर के मंदिर हसौद थाना अंतर्गत मामला प्रकाश में आया कि 4 वर्षीय पीड़ित बालिका के दादा ने अश्लील हरकत की है। पुलिस में मामला आने पर विवेचना की गयी। पुलिस द्वारा ठोस सबूतों के साथ मात्र दो दिन के अंदर न्यायालय में चालान पेश किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण की संवेदनशीलता देखते हुये 35 दिन के अंदर आरोपियों को 20 साल के कारावास और 50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया। शीघ्र न्याय दिलाने पर उप निरीक्षक दिव्या शर्मा को सम्मानित किया गया। रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके में फरवरी 2019 में पीड़िता की मां ने जानकारी दी कि उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी को खेलने के बहाने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। बेहद गरीब परिवार से संबंध रखने वाली महिला को न्याय दिलाने हेतु पुलिस ने शीघ्र ही गिरफ्तार कर 6 दिन के अंदर चालान पेश किया। न्यायालय द्वारा 25 दिन के अंदर आरोपी को दोषी करार देते हुये 20 साल की सजा और 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। शीघ्र कार्रवाई करने पर उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा एवं आरक्षक शीतल बिसेन को सम्मानित किया गया।
रायपुर के थाना खमतराई के रावाभाठा इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा घटना के 48 घंटे में चालान पेश कर न्यायालय से 10 दिन के ट्रायल के बाद सजा दिलायी गयी। मामले में तत्परता से कार्रवाई करने पर निरीक्षक संजय राठौर, उपनिरीक्षक अजय झा, आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह, आरक्षक विकास चौहान एवं आरक्षक मनोहर गंजीर को सम्मानित किया गया।

Read Also  जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: झारखंड से नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...