Google Analytics Meta Pixel आंगनबाड़ी की महिलाएं बोलीं- हम दूसरों को पोषक आहार देते रहे, अब हमारे बच्चों पर कुपोषण का खतरा - Ekhabri.com

आंगनबाड़ी की महिलाएं बोलीं- हम दूसरों को पोषक आहार देते रहे, अब हमारे बच्चों पर कुपोषण का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाएं अब सड़क पर हैं। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल और बीजापुर के कलेक्टर दफ्तर के बाहर शुक्रवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रमुख सरिता पाठक ने कहा कि सरकार की सुपोषण योजना पर हम महिलाओं ने काम किया। गांव-गांव जाकर पहाड़ों, नदियों को पार करके गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों तक पोषक आहार पहुंचाया। सरकार आंगनबाड़ी सहायिका को लगभग 108 रुपए रोजी देती है। इतने कम पैसों में महिलाएं अपने बच्चों को कहां से पोषक आहार दे पाएंगी या अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगी।
नक्सल चुनौती के बीच भी काम
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि सरकार बनने से पहले कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि हर महीने 11000 रुपए का मानदेय दिया जाएगा। लेकिन यह वादा अब 2 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। बीजापुर में भी आंगनबाड़ी की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करवाने की बात पर जोर दिया। कलेक्टर दफ्तर के बाहर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। जिला अध्यक्ष प्रेमवती नाग ने बताया कि आंगनबाड़ी की सहायिका और कार्यकर्ता, नक्सलियों के खतरे के बाद भी बेहद अंदरूनी ग्रामीण इलाकों मे जाकर सरकारी योजना फायदा ग्रामीणों तक पहुंचाती हैं। मगर हमारी बेहतरी के लिए सरकार कोई पहल नहीं कर रही।
सरकार ने माना आंगनबाड़ी की महिलाओं का दम
पिछले साल मुख्यमंत्री ने एक चिट्ठी आंगनबाड़ी की महिलाओं के नाम लिखी थी। उन्होंने आंगनबाड़ी की महिलाओं की तारीफ करते हुए सुपोषण योजना में इनके काम की तारीफ की थी। 26 जनवरी को सीएम ने अपने भाषण में कहा था- सेहत के साथ सुपोषण का गहरा नाता होता है। हमने सार्वभौम पीडीएस योजना लागू करके प्रदेश की 97 प्रतिशत आबादी को पोषण सुरक्षा दी है। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से एक वर्ष में 99 हजार बच्चों का कुपोषण मुक्त तथा 20 हजार महिलाओं का एनीमिया मुक्त होना एक बड़ी उपलब्धि है।
4 मार्च तक का अल्टीमेटम
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें महिलाओं ने 4 मार्च तक मांगे पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है । ऐसा नहीं होने पर 5 मार्च से रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन और राज्यपाल के पास जाकर राज्य सरकार की शिकायत करने की चेतावनी दी है। इनकी प्रमुख मांगे हैं कि इन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में कम से कम 11000 रुपए मानदेय मिले, चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को नर्सरी टीचर के रूप लेने की घोषणा पूरी की जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...