Google Analytics Meta Pixel राजीव भवन से तीन किमी चलकर कांग्रेसियों ने घेरा राजभवन, पुलिस ने रोका तो गेट तोड़ डाला - Ekhabri.com

राजीव भवन से तीन किमी चलकर कांग्रेसियों ने घेरा राजभवन, पुलिस ने रोका तो गेट तोड़ डाला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान अधिकार दिवस रैली का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन पर इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां से रैली निकाली। करीब तीन किमी चलकर कांग्रेसी राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने घेराव किया। पुराने पुलिस मुख्यालय के पास पुलिस ने गेट बंद कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस नेताओं ने धक्का देकर उस गेट की कुंडी तोड़ दी। केंद्र सरकार के तीनों कृषि संबंधी कानूनों और डीजल की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। राजीव भवन के सामने एक सभा हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ला, अरुण वोरा, अनिता शर्मा, शकुंतला साहू, सांसद छाया वर्मा, फूलोदेवी नेताम, पीसीसी उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला आदि शामिल हुए।
सभा में विधायकों ने कृषि संबंधी तीनों कानूनों को किसानों और कृषि के लिए खतरनाक बताया। उनका कहना था, इन कानूनों को बिना शर्त वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने इस कानून के लिए भाजपा को माफी मांगने को भी कहा। उनका कहना था, भाजपा सरकार ने इन कानूनों को संघीय व्यवस्था को रौंद कर लागू करने की कोशिश की है। किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मान लेने की जगह थकाने और बरगलाने की कोशिश कर रही है।
करीब एक घंटे बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकतार्ओं की एक बड़ी रैली राजभवन के लिए रवाना हुई। मोहन मरकाम ने एक ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट संभाली। बीटीआई चौराहा पार करते-करते रैली चार हिस्सों में बंट गई। रैली के सबसे आगे चल रहा हिस्सा करीब 20 मिनट बाद ही राजभवन के पास पहुंच गया। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड पर रोक लिया।
-युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को भी पुलिस ने रोका
बाद में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का जत्था आया। इसे भी उसी बैरिकेड पर रोका गया। प्रदर्शनकारियों ने पहले बैरिकेड को हटा दिया। पुलिस ने राजभवन जाने वाली सड़क का दरवाजा बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों के धक्के से उस दरवाजे की कुंडी भी टूट गई। इसमें पीछे खड़े पुलिसकर्मी चोटिल होने से बचे। बाद में पुलिस ने किसी तरह उस दरवाजे को बंद कर भीड़ को रोका।
सबसे बाद में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ आ रहा जत्था सबसे बाद में राजभवन पहुंचा। उनके पहुंचने के बाद विधायकों और पीसीसी पदाधिकारियों का एक भारी-भरकम प्रतिनिधिमंडल राजभवन में गया। वहां कुछ देर इंतजार के बाद राज्यपाल को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से तीनों विवादित कानून को निरस्त करने और पेट्रोलियम में महंगाई रोकने की मांग की।
-मुख्यमंत्री को भी होना था शामिल, नहीं आए
कांग्रेस ने इस आंदोलन के लिए जो योजना बनाई थी, उसके मुताबिक रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, डॉक्टर चंदन यादव को भी शामिल होना था। आज के प्रदर्शन में मुख्यमंत्री और उनके मंत्री शामिल नहीं हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम राजीव भवन की सभा में थे, लेकिन वे भी राजभवन नहीं आए।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...