Google Analytics Meta Pixel T20 विश्‍व कप से भारत का खेल खत्‍म, अफगानिस्तान के हारने से टूटे सपने - Ekhabri.com

T20 विश्‍व कप से भारत का खेल खत्‍म, अफगानिस्तान के हारने से टूटे सपने

टी 20 विश्व कप के रविवार को हुए मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने अफगानिस्तान को 11 गेंद पहले आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत का सपना टूट गया और विश्‍व कप की दौड से बाहर हो गया। हालांकि भारत सोमवार को नामीबिया से अपना आखिरी विश्व कप मुकाबला तो खेलेगा, लेकिन औपचारिकता भर रह गई है। आज का मैच जीतने के साथ ही न्यूज़ीलैंड ने ग्रुप दो से सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

नजीबुल्लाह जादरान की 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों से सजी 73 रन की शानदार पारी के बावजूद अफगानिस्तान टी 20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ग्रुप दो के मुकाबले में 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन ही बना सका। न्यूज़ीलैंड ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली।

न्यूजीलैंड 18.1 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर सुपर 12 के ग्रुप दो से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। पाकिस्तान पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था। ग्रुप एक से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। यह तीसरा अवसर है, जब न्यूजीलैंड ने भारत की खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरा। इससे पहले उसने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराया था।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट 19 रन पर गंवा दिये जिसका प्रभाव उसकी पूरी पारी पर दिखा। उसके केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें नजीबुल्लाह जादरान ने 48 गेंदों पर 73 रन बनाये जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं।  न्यूजीलैंड की तरफ से मैन ऑफ द मैच बोल्ट ने 17 रन देकर तीन विकेट और टिम साउदी ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। ईश सोढी, जेम्स नीशाम और एडम मिल्ने को एक एक विकेट मिला। इसके बाद विलियमसन ने अपनी भूमिका निभायी। उन्होंने 42 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाये तथा डेवोन कॉनवे (32 गेंदों पर नाबाद 36, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की अटूट साझेदारी की। मार्टिन गप्टिल ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन का योगदान दिया।

Read Also  टेनिस में फेडरर, सेरेना के संन्यास के बाद अलकराज और स्वियातेक ने दिखाई नए युग की झलक

न्यूजीलैंड के सामने लक्ष्य छोटा था, पर गुप्टिल और डेरेल मिचेल (12 गेंद पर 17 रन, तीन चौके) जीत दर्ज करने के लिये उतावले दिखे। ऐसे में मुजीब उर रहमान (31 रन देकर एक) ने मिचेल को विकेट के पीछे कैच कराकर अफगानिस्तान के साथ भारतीय प्रशंसकों के चेहरों की रंगत लौटाई। गप्टिल ने मुजीब पर लगातार दो चौके लगाकर पावरप्ले में स्कोर 45 रन तक पहुंचाया। राशिद खान (27 रन देकर एक) ने इसके बाद गेंद संभाली और आते ही अपना प्रभाव डाला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें पूरा सम्मान दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...