Google Analytics Meta Pixel कर्मचारी की मौत के बाद ईपीएफओ देगी दोगुनी राशि - Ekhabri.com

कर्मचारी की मौत के बाद ईपीएफओ देगी दोगुनी राशि

एम्प्लॉय प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) ने कर्मचारियों और उनके ऊपर आश्रितों को लेकर महत्‍वपूर्ण फैसला किया है। इस फैसले के तहत ईपीएफओ के कर्मचारियों की अचानक मौत के बाद उनके नामिनी को दोगुनी रकम दी जाएगी। सेंट्रल बोर्ड द्वारा कर्मचारी के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजन को एक्स ग्रेशिया डेथ रिलीफ फंड दिया जाता है। इस पर ईपीएफओ ने यह राहत दी है। इससे ईपीएफओ के देशभर में कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इस फैसले का संस्थान ने अपने दफ्तरों में सर्कुलर जारी कर दिया है।

इस सर्कुलर में ईपीएफओ ने साफ किया है कि नॉमिनी को मिलने वाली राशि उनके परिजन को नहीं दी जाएगी, जिनकी मौत कोरोना की वजह से हुई है। अब आकस्मिक निधन से मिलने वाली राशि बढ़कर 8 लाख रुपये हो गई है। इस फंड के तहत, पहले कर्मचारी के आश्रित को सिर्फ 4.20 लाख रुपये ही दिए जाते थे। इस लिहाज से देखें तो तकरीबन दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा यह भी निर्णय किया है कि हर तीसरे साल पर इस राशि को 10 फीसदी बढ़ाए जाने की कोशिश की जाएगी।

ईपीएफओ के सदस्यों ने मांग की थी कि कम-से-कम 10 लाख रुपये और अधिकतम 20 लाख रुपये की राशि दी जाए। नए सर्कुलर के अनुसार, अगर कर्मचारी की मौत गैर-कोविड कारणों से हुई है तो उसके परिवार या फिर नॉमिनी को आठ लाख की राशि मिलेगी। यह राशि ईपीएफओ के देशभर में मौजूद कर्मचारियों के लिए होगी। यह राशि वेलफेयर फंड से दी जाएगी। अगर कर्मचारी की मौत कोरोना से हुई होगी तो फिर 28 अप्रैल, 2020 का वाला ऑर्डर लागू होगा।

Read Also  शासन की सक्षम योजना से बबिता को मिला सहारा, बनी सफल उद्यमी

केंद्र सरकार ने हाल ही में 6.5 करोड़ लोगों के खातों में पीएफ का ब्याज ट्रांसफर कर दिया। आपके पीएफ खाते में भी आ चुका होगा, अगर अभी तक आपको एसएमएस नहीं आया है तो आप घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से लोग खााताधारक पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे थे। ईपीएफओ ने इस बार पीएफ अमाउंट पर 8.5 फीसद ब्‍याज दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...