Google Analytics Meta Pixel आज 34 हजार लोगों की नौकरी का है आखिरी दिन, जानें इसके पीछे की वजह - Ekhabri.com

आज 34 हजार लोगों की नौकरी का है आखिरी दिन, जानें इसके पीछे की वजह

ब्रिटेन में आज 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों और चार फ्रंट लाइन वर्कर्स की नौकरी चली जाएगी। बताया जाता है कि सरकार ने यह कदम कोरोना मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। खासकर जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे बेरोजगार होंगे। इसके अलावा,  उन केयर होम कर्मियों को भी आने से रोक दिया गया है, जिन्होंने केवल एक ही डोज लगवाई है।

नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के आंकड़े के अनुसार, कुल 34,000 फ्रंट लाइन वर्कर्स को काम से हटाने की तैयारी पूरी हो गई है। इनमें ऐसे स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं, जिन्होंने मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया था। स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने कहा कि हमने यह कदम मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, उन्हें सुरक्षित करना हमारा कर्तव्य है।

बोरिस जॉनसन सरकार के इस फैसले से हेल्थ वर्कर्स बेहद नाराज हैं। हाल ही में वैक्सीन नहीं लगवाने पर अपनी नौकरी गंवाने वालीं डेव केली ने कहा कि सरकार ने उन सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों को धोखा दिया है, जो कोरोना की शुरुआत में बिना किसी सुरक्षा के लोगों की जान बचाते रहे। वो फ्रंट लाइन वर्कर्स ही थे, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना पीड़ितों का इलाज किया, लेकिन सरकार ने एक ही झटके में सब कुछ भुला दिया’।

सरकार ने बीते दिन स्वास्थ्य कर्मियों की उस मांग को मानने से इनकार कर दिया था, जिसमें वैक्सीनेशन की डेडलाइन को बढ़ाकर अप्रैल करने की बात कही गई थी। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे वक्त में जब कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, सरकार के इस फैसले से सर्दियों में मेडिकल स्टाफ की भारी कमी देखने को मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...