Google Analytics Meta Pixel जापान से आएगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन - Ekhabri.com

जापान से आएगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

भारतीय पटरी पर बुलेट ट्रेन के पहली बार फर्राटा भरने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अहम अपडेट है। देश की पहली बुलेट ट्रेन जापान से आने वाली है, जिसके लिए भारतीय रेलवे की बातचीत चल रही है। हालांकि उसके लिए कम से कम दो साल का इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे की अभी अपने जापानी समकक्षों के साथ बातचीत चल रही है। बातचीत फाइनल होने के बाद भारत में चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का शेड्यूल फाइनल होगा। हालांकि उसमें कम से कम दो साल का समय लग सकता है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई के बीच होने वाला है।

 

 

 

 

एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए जापानी बुलेट ट्रेन शिनकानसेन ई5 के संचालन पर बात चल रही है। इस ट्रेन का परिचालन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से होगा। यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत में बुलेट ट्रेन का पहला प्रोजेक्ट है। इस कॉरिडोर का इस्तेमाल 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों की टेस्टिंग में भी होगा।

 

 

 

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए Shinkansen E5 का ऑर्डर इस साल के अंत तक चला जाएगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (NHSRCL) के एक अधिकारी ने अखबार को बताया कि Shinkansen E5 के ऑर्डर के लिए बातचीत चल रही है, जो जल्द फाइनल होने की उम्मीद है। NHSRCL के अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से मुंबई के बीच बन रहे कॉरिडोर पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है। अभी बुलेट ट्रेन का परिचालन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से करने की योजना है। अधिकारी ने बताया कि NHSRCL से सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के ट्रायल के लिए कॉरिडोर का इस्तेमाल करने के बारे में संपर्क किया गया, जिसके लिए NHSRCL ने हामी भर दी है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम, मोबाइल की तरह करने होंगे रिचार्ज

 

 

 

दरअसल भारत में सेमी हाई स्पीड ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में भी काम चल रहा है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने इस महीने की शुरुआत में ही दो चेयर कार हाई स्पीड ट्रेन का टेंडर निकाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की जगह पर भविष्य में सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चलाई जा सकती हैं, जिनकी स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों का परिचालन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *