Google Analytics Meta Pixel राजस्व मंत्री ने गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से सभी यात्री गाड़ियों का परिचालन बहाल करने रेल मंत्री को लिखा पत्र - Ekhabri.com

राजस्व मंत्री ने गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से सभी यात्री गाड़ियों का परिचालन बहाल करने रेल मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा से परिचालित हो रही समस्त यात्री गाड़ियों का परिचालन पूर्व की ही भांति गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से बहाल किए जाने के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव प्रयत्नशील राजस्व मंत्री ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में कोरबा क्षेत्र के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मण्डल अन्तर्गत कोरबा जिला एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है जहां ऐशिया की सर्वाधिक कोयला उत्पादक खदानों के साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार के अलावा निजी क्षेत्र के अनेक विद्युत संयंत्र स्थापित हैं। पत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि सभी प्रतिष्ठानों में देश के प्रायः सभी राज्यों के लोग कार्यरत हैं और समस्त औद्योगिक गतिविधियों की वजह से कोरबा एक प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र के साथ ही ऊर्जाधानी के रूप में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। कोरबा अंचल के रेल यात्रियों की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखते हुए पत्र में लिखा गया है कि विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिजनों, व्यापारियों व अलग-अलग प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक कार्यों के सिलसिले में अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों के आने-जाने के लिए मुम्बई हावड़ा रेलमार्ग पर चांपा जंक्शन से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर कोरबा रेलवे स्टेशन है और इस मार्ग से आगे विभिन्न कोयला खदानों के केन्द्र बिन्दु तक खदान कर्मियों व निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों के आवागमन की सुविधा के लिए रेल सुविधा का विस्तार गेवरा रेलवे स्टेशन तक किया गया है जिसकी दूरी कोरबा रेलवे स्टेशनप से लगभग 7 किलोमीटर है।  जयसिंह अग्रवाल ने पत्र में आगे लिखा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में लोकल व लम्बी दूरी की समस्त रेलगाड़ियों यथा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (कोरबा-अमृतसर), शिवनाथ एक्सप्रेस (कोरबा-नागपुर), कोचीन एक्सप्रेस (कोरबा-कोचीन) के साथ ही सभी लोकल व मेमू रेलगाड़ियों का गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से किया जाता था जो वर्ष 2020 में कोविड काल से अस्थाई तौर पर बन्द कर दिया गया था। पत्र में आगे यह भी लिखा है कि लगभग एक वर्ष पूर्व से जब स्थितियां सामान्य हो गई हैं और देश के सभी रेलखण्डों की सभी मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर व लोकल रेलगाड़ियों का परिचालन पूर्व की भांति यथावत बहाल कर दिया गया है, ऐसी स्थिति में कोरबा की आम जनता रेलवे की इस सुविधा से आज भी वंचित है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि पूर्व में गेवरा रोड से परिचालित हो रही समस्त रेलगाड़ियों को अस्थाई तौर पर अनिश्चितकाल के लिए बन्द कर दिया गया था और वर्तमान में उन सभी रेलगाड़ियों का परिचालन कोरबा रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। रेल मंत्री के ध्यान में यह भी लाया गया है कि इस संबंध में स्थानीय तौर पर अनेक मंचों के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल बिलासपुर के संबंधित अधिकारियों से कई बार व्यक्तिगत मुलाकात कर ज्ञापन देकर जनसुविधा की दृष्टि से कोरबा के स्थान पर समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन गेवरा रोड से तत्काल बहाल किए जाने का अनुरोध भी किया गया है। मंत्री अग्रवाल ने आगे लिखा है कि इस विषय पर अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही दिया गया लेकिन वास्तव में आज तक उनकी तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है और परिणाम यह है कि गेवरा रोड, दीपका, कुसमुण्डा, जैसी प्रमुख खदानों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों व निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को आज भी इस इस सुविधा की बहाली के लिए रेलवे विभाग द्वारा की जाने वाली उदारता का बेसब्री से इंतजार है।  रेल मंत्री के संज्ञान में लाते हुए राजस्व मंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि कोरबा से गेवरा रोड तक दोहरी रेल लाईन विद्युतीकरण सुविधा के साथ उपलब्ध है जिसका वर्तमान समय में एकमात्र उपयोग कोयला परिवहन के लिए ही किया जा रहा है। जिन रेल पटरियों पर कोयले का निर्वाध परिवहन संचालित हो रहा है, उन पटरियों पर यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन भी पूर्व की भांति सुगमता से किया जा सकता है जिसके संबंध में रेलवे किस दुविधा में है समझ से परे है। पत्र में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल किए जाने पर हजारों यात्रियों को लाभ होगा, विशेषकर उन लोगों को जो अपने दैनिक कार्यों से बिलासपुर अथवा रायपुर तक की यात्रा प्रतिदिन करते हैं और इसके अलावा वे यात्री भी इस सुविधा से विशेष तौर पर लाभान्वित होंगे जिनको चांपा जंक्शन या बिलासपुर से दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन पकड़नी होती है या रायपुर से आगे की हवाई यात्रा की सुविधा प्राप्त करनी होती है। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल हो जाने पर दैनिक रेल यात्रियों को अनेक व्यावहारिक कठिनाईयों से राहत मिलने के साथ ही उनके धन और समय की भी बचत होगी। उन्होंने पत्र में स्पष्ट तौर पर यह भी लिखा है कि कोरबा से संचालित हो रही समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से बहाल कराए जाने के निवेदन के साथ इस विषय पर विगत दिनों कोरबा रेल यात्री मोर्चा के पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर रोजमर्रा की व्यावहारिक कठिनाईयों पर विस्तार से चर्चा किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *