देश के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ कर या उस पर कोई सामान रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश रचने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में बीते छत्तीस घंटे में दो जगहों पर गुड्स ट्रेनों को पलटाने की साजिश रची गई। कानपुर में सुबह रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलेंडर रखा गया तो वहीं प्रयागराज में पत्थर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई। राहत की बात यह रही कि दोनों साजिशें नाकाम हो गई और दोनों ट्रेन और उनमें सवार रेल कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित रहे।
पहली घटना कानपुर की है। यहां दिल्ली-हावड़ा रूट पर सुबह एक मालगाड़ी प्रयागराज की तरफ रवाना हुई। प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास इस मालगाड़ी को लूप लाइन पर डाल दिया गया। यहां सिग्नल से पहले लोको पायलट देव आनंद गुप्ता और सहायक लोको पायलट सीबी सिंह की नजर रेलवे ट्रैक पर रखे संदिग्ध सामान पर गई। दोनों पायलटों ने खतरे की आशंका को भांपते हुए फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इन्होंने पास पहुंचकर देखा तो ट्रैक पर पांच किलो का एक खाली एलपीजी सिलेंडर रखा था।
इसी तरह की एक दूसरी घटना संगम नगरी प्रयागराज में देखने को मिली है। यह वारदात देर रात की है। यहां डीएफसी यानी मालगाड़ियों को चलाने के लिए बनाए गए अलग डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर एक पत्थर रखा गया। तकरीबन तीन किलो वजन के इस पत्थर से मालगाड़ी रगड़ भी खाई। इंजन से कुछ टकराने की आवाज आने के बाद पायलटो ने ट्रेन को रोक कर देखा तो रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखा मिला। पत्थर और मालगाड़ी के इंजन को देखकर उनके रगड़ खाने के निशान भी देखने को मिले हैं। आरपीएफ इस मामले की जांच कर रही है।
दोनों ही मामलों ने ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए रेल महकमे की नींद उड़ा दी है। यूपी में हुए यह दोनों मामले रेलवे के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक रेलवे की सतर्कता और कर्मचारियों की सूझबूझ से संभावित घटनाओं को टाल दिया गया है। उनके मुताबिक लगातार हो रही यह घटनाएं चिंता का सबक जरूर है, लेकिन रेल कर्मचारी अपने यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर लगातार सजग हैं। रेलवे ट्रैक की लगातार निगरानी की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...