अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पावर की ओर से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL को करोड़ों रुपयों का ऑर्डर दिया गया है। यह ऑर्डर ताप विद्युत संयंत्र के लिए उपकरणों आदि की आपूर्ति के लिए दिया गया है। 4000 करोड़ के इस ऑर्डर में संयंत्र का परिचालन कार्य भी शामिल है।सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर अडानी पावर (Adani Power) से मिला है। कंपनी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1,600 मेगावाट के रायगढ़ चरण- 2 ताप-विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए अडानी पावर लिमिटेड से 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। (BHEL Share News ) बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ चरण-2 में अति-महत्वपूर्ण तकनीक पर आधारित दो गुणा 800 मेगावाट की परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण और परिचालन के पर्यवेक्षण के लिए 27 मार्च, 2024 को ऑर्डर मिला है।
BHEL का शेयर इस तरह कर रहा ट्रेड
का शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 1.34 फीसदी या 3.20 रुपये की बढ़त के साथ 242.90 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 271.90 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 67.63 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 84,579.32 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।
अडानी पावर का शेयर गिरावट के साथ कर दिया बंद
बुधवार को अडानी पावर का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.03 फीसदी या 5.35 रुपये की गिरावट के साथ 516.55 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 589.30 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 166.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को बीएसई पर 1,99,230.18 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।
इस पोजीशन पर बंद हुआ था शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.73 फीसदी या 526 अंक की बढ़त के साथ 72,996 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.54 फीसदी या 118 अंक की बढ़त के साथ 22,123 पर बंद हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...