Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, आगजनी और पथराव भी - Ekhabri.com

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, आगजनी और पथराव भी

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित आवास पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी कई गई है। सलमान की हिन्दुत्व को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से हिन्दुवादी संगठनों में रोष है। खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन बोको हराम से की थी। तभी से वह हिन्दुवादी संगठनों के निशाने पर हैं। अभी यह नहीं पता चला है कि यह घटना में किसका हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी आसिफ खान ने कहा कि सतखोला निवासी सुंदरराम ने इस मामले में तहरीर सौंपी है। तहरीर के अनुसार कुछ अज्ञात लोग सलमान खुर्शीद के आवास पर आये। उन्होंने पहले तोड़फोड़ की और फिर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस हमले में संपत्ति को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी खान ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की हाल में प्रकाशित पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर गुस्साए लोगों ने नैनीताल तथा देहरादून में उनके आवास पर पथराव करने की आलोचना करते हुए कहा है कि हिंसा किसी को भी स्वीकार नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में पूछे गये सवाल पर कहा कि जिस दल या संगठन के लोग हिंसा कर रहे हैं, वह गलत है और इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने खुर्शीद के विचारों से खुद को तटस्थ रखते हुए कहा “मैं उनके विचारों, उनकी शब्दावली या उनकी सोच से सहमत हूं कि नहीं हूं, इस बारे में बताने की यहां कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन हिंसात्मक कार्य करना, उसे धमकाना या जोर जबरदस्ती करना ओछापन है और यह सही मायने में उस पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है जिसका नाम लिया जा रहा है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...