Google Analytics Meta Pixel भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 17 नवंबर जयपुर में - Ekhabri.com

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 17 नवंबर जयपुर में

जयपुर। जयपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 17 नवंबर की शाम सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। गुलाबी नगर में आठ साल बाद होने जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम सोमवार देर शाम जयपुर पहुंचीं। न्यूजीलैंड की टीम विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल ले जाया गया। इससे पहले न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी करीब चार दिन पहले जयपुर पहुंच चुके थे, जहां वे लगातार आरसीए एकेडमी पर अभ्यास भी कर रहे हैं। सोमवार देर रात तक नए कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में भारतीय खिलाड़ियों ने भी सवाई मान सिंह स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे। प्रैक्टिस के दौरान राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने पिच का निरीक्षण भी किया। भारतीय टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम पहले ही जयपुर पहुंच गई है। क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर काफी उत्साह है। सस्ते टिकट सबसे पहले बिक चुके हैं। साथ ही आॅनलाइन वॉलेट पर मिल रही टिकट भी काफी बिक चुके हैं। स्टेडियम में करीब 28000 दर्शक क्षमता है। मैच के लिए दर्शकों को मास्क लगाना जरूरी रहेगा, वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है। जिन्हें केवल एक डोज लगी हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी होगी। टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के नए कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजों के साथ काम किया। वे नेट पर बॉलिंग कर रहे गेंदबाजों को लाइन और लेंथ पर टिप्स देते रहे। आवेश खान, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल के कंधों पर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार है।टीम के उप कप्तान केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने भी प्रैक्टिस सेशन में मेहनत की। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी-20 फॉरमेट में जयपुर में पहली बार आमने-सामने होने जा रही हैं। ओवरआॅल दोनों के बीच कुल 17 टी-20 मैच हुए हैं। इनमें से भारत को 6 और न्यूजीलैंड के 9 मैचों में जीत मिली है। दो मैच टाई रहे हैं। दोनों टाई मैच में भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं। इनमें से 2 में भारत को और 3 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है।
भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेंगे केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू होने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेंगे। विलियमसन ने 25 नवंबर से कानपुर में शुरू हो रहे टेस्ट श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी-20 श्रृंखला से हटने का फैसला किया है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आगे कहा, ”बुधवार,शुक्रवार और रविवार की रात खेले जाने वाले तीन टी-20 मैचों के बाद विलियमसन टेस्ट समूह में शामिल होंगे, जो पहले से ही जयपुर में प्रशिक्षण ले हैं।” एनजेडसी ने आगे कहा,”टिम साउदी बुधवार को शुरूआती मैच के लिए टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सेंटनर भी दोनों सीरीज के लिए उपलब्ध हैं।” तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जयपुर (17 नवंबर), रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में खेले जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...