Google Analytics Meta Pixel असिस्टेंट प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप:स्टूडेंट्स ने कॉलेज में जड़ दिया ताला - Ekhabri.com

असिस्टेंट प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप:स्टूडेंट्स ने कॉलेज में जड़ दिया ताला

4 घंटे तक चला धरना; छात्राएं बोलीं- पुलिस से भी करेंगे शिकायत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्राओं ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हम इस मामले में कई बड़े सीनियर अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसी बात से नाराज छात्र और छात्राओं ने अब कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया है और 4 घंटे तक कॉलेज गेट के सामने स्टूडेंट्स ने धरना दिया। छात्रों ने प्रबंधन पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। यह पूरा मामला फिंगेश्वर में संचालित फणीकेश्वर नाथ सरकारी कॉलेज का है। यहां पढ़ाने वाले एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर संगीन आरोप लगे हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि प्रोफेसर हमेशा गलत हरकत करते हैं। हमें बैड टच किया जाता है। छात्राओं ने बताया कि हमने पहले पुलिस से इसलिए शिकायत नहीं की थी क्योंकि इससे कॉलेज की ही बदनामी होती, लेकिन हम अब पुलिस से भी इस मामले की शिकायत करेंगे। हमने उच्च शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। मैनेजमेंट में भी शिकायत कर चुके हैं। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रैक्टिकल मार्क्स बढ़ाने रिश्वत मांगने का आरोप
कॉलेज के स्टूडेंट ने बताया कि हमसे प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ाने को लेकर रिश्वत मांगी जाती है। कहा जाता है नंबर बढ़ाना है तो पैसे दीजिए, नहीं तो नंबर भी ठीक से नहीं मिलेंगे। इसके अलावा छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। छात्रों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से जारी है। इस बात की जानकारी प्रशासन को भी दो गई है। इसके बाद एसडीओपी संजय ध्रुव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेकर एसडीओपी संजय ध्रुव ने कहा है कि बैड टच की शिकायत अभी मौखिक मिली है। किसने छेड़छाड़ किया है, कौन गलत व्यवहार कर रहा है। यह नहीं पता चला है। अगर कोई प्रार्थी सामने आकर शिकायत करेगा तो उचित और तत्काल कार्रवाई करेंगे।
धरने के बाद जांच कमेटी गठित
छात्रों के धरने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक जांच कमेटी गठित की है। जो 23 नवंबर तक पूरे मामले में जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंपगी। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है। छात्रों ने कहा है कि यदि 23 तारीख तक कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से आंदोलन करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...