Google Analytics Meta Pixel चाइल्ड पोर्नोग्राफी: कोरबा सहित देश भर में 77 ठिकानों पर एक साथ छापेमरी मोबाइल और लैपटॉप जब्त - Ekhabri.com

चाइल्ड पोर्नोग्राफी: कोरबा सहित देश भर में 77 ठिकानों पर एक साथ छापेमरी मोबाइल और लैपटॉप जब्त

रायपुर। इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) रैकेट चला रहे अपराधियों की तलाश में सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो छत्तीसगढ़ भी पहुंच गई है। सीबीआई ने मंगलवार को देश में 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापा मारा। इसमें छत्तीसगढ़ का कोरबा भी शामिल था। जांच एजेंसी ने आरोपियों के ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं। जांच जारी है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एजेंसी ने आॅनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण से संबंधित आरोपों पर 83 आरोपियों के खिलाफ 14 नवम्बर को 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए। यह आरोप लगाया गया था कि भारत और विदेशों स्थित व्यक्तियों के विभिन्न सिंडिकेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री को प्रसारित कर रहे हैं। इनमें उसे डाउनलोड करने वाले और देखने वाले भी शामिल हैं। एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया था कि लोग सोशल मीडिया ग्रुप और तीसरे पक्ष के होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर लिंक, वीडियो, तस्वीर, टेक्स्ट, पोस्ट और ऐसी सामग्री को होस्ट कर उसका प्रसार कर रहे हैं। जांच में देश भर में ऐसे 77 शहरों की पहचान हुई, जहां से चाइल्ड पोर्नोग्राफी का यह सिंडिकेट आॅपरेट हो रहा था। सीबीआई की विभिन्न टीमों ने मंगलवार सुबह इन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कोरबा की स्थानीय पुलिस को इस छापे के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। देर शाम सीबीआई की ओर से बताया गया, तलाशी के दौरान अब तक कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद किए गए हैं। यह पता चला है कि कुछ व्यक्ति चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्यापार में शामिल थे।
देश भर में यहां-यहां पड़ा छापा
सीबीआई का यह छापा देश भर में 77 स्थानों पर पड़ा। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कोंच (जालौन), मऊ, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में पड़े। गुजरात के जूनागढ़, भावनगर, जामनगर, पंजाब के संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और पटियाला में कार्रवाई हुई है। बिहार के पटना, सीवान, हरियाणा के यमुना नगर, पानीपत, सिरसा और हिसार भी छापे की जद में आए हैं। ओडिशा के भद्रक, जाजापुर, ढेंकानाल और तमिलनाडु के तिरुवलुरे, कोयंबटूर, नमक्कल, सेलम और तिरुवन्नामलाई में भी छापे पड़े हैं। राजस्थान के अजमेर, जयपुर, झुंझुनू, नागौर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र के जलगांव, सलवाड़, धुले, छत्तीसगढ़ के कोरबा और हिमाचल प्रदेश के सोलन में भी सीबीआइ पहुंची है।
दुनिया भर में पांच हजार अपराधियों का सुराग
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बताया है, अभी तक की इकट्ठा हुई जानकारी के मुताबिक 50 से अधिक समूह हैं जिनमें 5 हजार से अधिक अपराधी बाल यौन शोषण सामग्री साझा कर रहे हैं। इनमें से कई समूहों में विदेशी नागरिकों की भी संलिप्तता है। इनमें कम से कम 100 देशों के लोग हो सकते हैं। उइक औपचारिक और अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। आगे के सुरागों की तलाश और जांच जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...