ओवर रेट एवं अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें : कवासी लखमा

वाणिज्यिकर आबकारी मंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर। प्रदेश के वाणिज्यिककर (आबकारी) मंत्री  कवासी लखमा ने गुरुवार को रायपुर के आबकारी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में राज्य के देशी एवं विदेशी शराब के दुकानों में मदिरा के निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय करने वालों और अन्य राज्यों से अवैध रूप से शराब ला कर यहां विक्रय करने वालों और शराब की बोतलों में पानी मिलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। मंत्री श्री लखमा ने कहा कि इससे प्रदेश का आबकारी राजस्व तो प्रभावित होता है साथ ही साथ शासन एवं प्रशासन की बदनामी होती है। संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज ने प्रदेश के सीमाओं से लगे क्षेत्रों में अवैध शराब परिवहन रोकने के लिए बैरियर लगाने एवं पर्याप्त स्टाफ रखने को कहा। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के सचिव निरंजन दास ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के सभी जिलों में अवैध शराब बिक्री न हो एवं ओवर रेटिंग तथा शराब के बॉटल में पानी मिलाये जाने की स्थिति में आबकारी अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से अवैध शराब लाकर बिक्री करने वाले गैंगलीडरों के विरुद्ध कार्यवाहीं एवं जिला बदर की सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी शराब दुकानों में सी.सी.टी.व्ही. एवं स्केनर मशीन चालू रखने के संबंध में जानकारी ली और आवश्यकता वाले स्थानों में सी.सी.टी.व्ही. लगाने का प्रस्ताव भिजवाने को कहा। आबकारी आयुक्त ने सभी जिले के आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर कच्ची एवं जहरीली शराब नहीं बननी एवं बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कड़ाई से रोकथाम के लिए सत्त रूप से प्रभार वाले जिले में भ्रमण करते रहने की आवश्यकता बताया। समीक्षा बैठक में देशी एवं विदेशी शराब दुकानों में शराब विक्रय दर के साथ टोल फ्री नम्बर अंकित करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों का देय सत्वो का भुगतान समय पर करने, टोल फ्री नम्बर से प्राप्त शिकायतों का जिलावार निराकरण की समीक्षा तथा जिले के भांग दुकानों का जिला आबकारी अधिकारियों द्वारा सत्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विशेष सचिव (आबकारी) सह प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कापोर्रेशन लिमिटेड ए.पी. त्रिपाठी, अपर आयुक्त श्री राकेश मण्डावी एवं राज्य, संभाग और जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...