Google Analytics Meta Pixel इन पसंदीदा वेब सीरीज का आने वाला है अगला सीज़न, जानें OTT प्लेटफार्म का युवाओं में बढ़ता क्रेज़ - Ekhabri.com

इन पसंदीदा वेब सीरीज का आने वाला है अगला सीज़न, जानें OTT प्लेटफार्म का युवाओं में बढ़ता क्रेज़

‘ओवर द टॉप’ यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने पिछले कुछ वर्षों में हमारे मनोरंजन को देखने के नजरिए को तेजी से बदला है। अब बड़ी-बड़ी स्क्रीनों की जगह मोबाइल ने ले ली है, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हर दिन एक से बढ़कर एक ओरिजनल कंटेंट पेश कर रहे हैं। बड़ी संख्या में इंटरनेशनल शो बनाए जा रहे हैं। उनको हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड जैसी भारतीय भाषाओं में डब करके रिलीज किया जा रहा है। उनका एक बड़ा दर्शक वर्ग बन चुका है। यही वजह है कि ओटीटी के सब्सक्राइबर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ओटीटी का बाजार भी बढ़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारत में ओटीटी मार्केट 2023 तक 3.60 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। इंटरनेट की बढ़ती स्पीड और स्मार्टफोन यूजर बढ़ने की वजह से भारत में ओटीटी मार्केट 15 फीसदी की तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। साल 2025 तक इसका वैश्विक मार्केट 17 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर 240 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। बढ़ते बाजार ने फिल्म और वेब सीरीज मेकर्स को नए और बेहतर कंटेंट पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में बेहतरीन सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज की जा चुकी हैं, जिन्होंने अपने कंटेंट के दम पर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘दिल्ली क्राइम’, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ और ‘द फैमिली मैन’, जी5 की सीरीज ‘द मैरिड वूमेन’ और डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और ‘ग्रहण’ हैं। इन वेब सीरीज को देखने के बाद से ही दर्शकों ने इसके नए सीजन की डिमांड शुरू कर दी थी। लोगों की भारी मांग को देखते हुए कई मशहूर वेब सीरीज के नए सीजन रिलीज भी किए गए हैं और कुछ आने वाले समय में स्ट्रीम होने वाली हैं। आइए जानते हैं उन वेब सीरीज के बारे में.

Read Also  महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

1. Aaryaa (आर्या)
स्टारकास्ट- सुष्मिता सेन, विकास कुमार, जयंत कृपलानी, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया, नमित दास, प्रत्‍यक्ष पंवार, वीरेन वाजिरानी और वीर्ति वाघानी
रिलीज डेट- 10 दिसंबर, 2021
मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन वेब सीरीज आर्या के जरिए लंबे समय बाद रूपहले पर्दे पर नजर आई थीं. इसके जरिए उन्होंने अपना डिजिटल डेब्यू किया, जिसमें उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस वेब सीरीज की कहानी एक मां और ड्रग्स व्यापार के इर्द-गिर्द केंद्रित है। यह वेब सीरीज डच सीरीज पेनोजा पर आधारित है। इसका दूसरा सीजन 10 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है, जिसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है।

2. इनसाइड एज सीजन 3 (Inside Edge Season 3)
स्टारकास्ट- विवेक ओबेरॉय, आमिर बी, ऋचा चड्ढा, सपना पब्बी, तनुज विरवानी, सिद्धांत चतुर्वेदी, अंगद बेदी, सयानी गुप्ता
डायरेक्टर- कनिष्क वर्मा
रिलीज डेट- 3 दिसंबर, 2021
अमेजन प्राइम वीडियो की फ्लैगशिप वेब सीरीज इनसाइड एज का तीसरा सीजन तीन दिसंबर को स्ट्रीम किया जाएगा। इसका पिछला सीज़न एक बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था, जिस वजह से प्रशंसकों को इसके तीसरे सीज़न का बेसब्री से इंतजार है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर निर्मित और करण अंशुमान रचित, इस सीरीज का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। क्रिकेट और इस खेल की काली परतों को उघेड़ती यह एक जानदार सीरीज रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

3. मनी हाइस्ट सीजन 5 वॉल्यूम 2
स्टारकास्ट- उर्सुला कोरबेरो अलवारो मोर्टे, पेड्रो अलोंसो, पाको टौस, इट्जियार इटुनो, अल्बा फ्लोर्स, मिगुएल हेरान और जैम लोरेंटे
डायरेक्टर- एलेक्स पिनारिलीज डेट- 3 दिसंबर, 2021
मनी हाइस्ट के पांचवें सीजन को लेकर फैंस के बीच बेकरारी बहुत ज्यादा है, क्योंकि यह शो का यह अंतिम सीजन है। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक है कि प्रोफेसर और उनके गैंग का अंत में क्या होता है? इसका ट्रेलर आने के बाद तो सभी की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि प्रोफेसर को गाड़ियों में आते देखा जाता है। मनी हीस्ट को ला कासा डे पापेल भी स्पेनिश में कहा जाता है, इसमें अल्वारो मोर्ते प्रोफेसर की भूमिका में है। वहीं उर्सुला कॉर्बेरो टोक्यो की भूमिका में है।

Read Also  जब एक करोड़ के घोड़े को मालिक ने सलमान खान को बेचने से कर दिया इन्कार

4. स्क्विड गेम सीजन 2 (Squid Game 2)
स्टारकास्ट- ली जुंग-हाए, पार्क आए-सू और जुंग हो-योन
डायरेक्टर- ह्वांग डोंग-यूक
रिलीज डेट- सितंबर, 2022
नेटफ्लिक्स  पर आए स्क्विड गेम के क्रिएटर, राइटर और डायरेक्टर ह्वांग-डोंग-ह्युक (Hwang Dong0-hyuk) ने एक बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए ये बताया है कि सिरीज का जल्द ही दूसरा सीजन आने वाला है, जिसकी स्टोरीलाइन बिल्कुल हटके होने वाली है, लेकिन मेन कैरेक्टर गी- हून (Gi-hun) ही रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *