रायपुर,पूनम ऋतु सेन। जिले में सर्दी ने अब तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी के सितम का असर गांव से लेकर शहर तक देखा जा रहा है। सर्द हवाओं से तापमान में भारी गिरावट आई है जिससे ठंड से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि शीतलहर का जोर आगे भी जारी रहेगा।
यानी लोगों को ठण्ड से जल्द ही निजात मिलने वाली नहीं है, वहीं एकाएक आईं ठण्ड के कारण गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म दिखाई दे रहा है। अब तक गर्म कपड़ों के बाजार में खरीददारी का असर दिखाई नही दे रहा था। मगर बीते कुछ दिन की ठण्ड ने गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक लौटा दी है।
ठंड के दस्तक देते ही गर्म कपड़ों की मार्केट में भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी दुकानों को कोट, जैकेट, जरसी से लेकर गरम इनर से सजा दिया है। वहीं शॉल और कंबलों की बिक्री भी बढ़ गई है।
सिटी के प्रमुख बाजारों पंडरी, मालवीय रोड, सुंदर नगर, पुरानी बस्ती, शंकर नगर, NIT कॉलेज रोड, जेल रोड आदि बाजारों में इन दिनों बड़ी संख्या में कस्टमर आ रहे है। पंडरी तिब्बती मार्केट में गर्म कपड़ों की काफी दुकानें हैं और इन दुकानों पर भी सुबह से देर शाम तक कस्टमरों की भीड़ लगी रहती है। वहीं मॉल्स में भी गर्म कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है। शॉल में वैसे तो कई वैरायटी आई हैं, लेकिन यॉक वूलन से बने शॉल की मांग सबसे ज्यादा है। इसका कारण इन शॉलों का सॉफ्ट होने के साथ अधिक गर्म होना भी है। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 450 रुपये तक है। वहीं वूलन शॉल के दाम 250 रुपये से 850 रुपये तक हैं। पश्मीना (कश्मीरी) शॉल की डिमांड भी अच्छी है।
मार्केट में छोटों से लेकर बड़ों तक के की जैकेट की भी डिमांड है। जेंट्स जैकेट 1000 रुपये से ढाई हजार तक तो बच्चों की 450 से 800 रुपये तक मिल रही है। वहीं लेडीज जैकेट की कीमत 850 से 1700 रुपये तक है। दूसरी ओर गर्म ट्रैक सूट और लोअर के साथ साथ जरसी की भी अच्छी बिक्री हो रही है। गर्म कपड़ों के दाम मॉल्स और अन्य बाजारों में अलग-अलग हैं। दुकानदारों के अनुसार वैसे तो अभी भी बिक्री काफी अच्छी है, मगर जैसे-जैसे सर्दी और बढ़ती जाएगी, बिक्री भी बढ़ती जाएगी।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...