Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करके ही किसी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी योजना की पूर्ति होने से आपके मन में हर्ष रहेगा। आज दोपहर बाद आपकी किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी व्यापारी या अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी मे आपको उन्नति मिलेगी और कुछ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को साझेदारी का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध की वजह से आपको अपनी छवि को खराब नहीं करना है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भरपूर सुख व सहयोग दोनों मिलेगा। यदि आज आप किसी वाहन संबंधित कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें किसी सदस्य से सलाह मशविरा अवश्य करें। व्यापार में आज आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि परिवार में कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आज आपको परिवार के सदस्यों की बातों को समझने का प्रयास करना होगा, तभी आप अपने परिवार को बेहतर तरीके से चला पाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा, जिसके कारण आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको अपने भाइयों से किसी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में यदि आज किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने किसी सहयोगी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, समाज में आज आपकी मानदेय में वृद्धि होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने बढ़ते खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वहां सावधानीपूर्वक जाए। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी खास ध्यान रखेंगे, जिसके कारण परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे। इस संबंध में आज ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों का मूड खराब हो सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कुछ निवेश भविष्य की योजनाओ पर भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा।

धनु राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण अशांतिपूर्ण रहेगा। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, जिनमें आप अपने क्रोध पर काबू रखने में असफल रहे हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है व अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना है। आज आपके मित्रों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके व्यापार में अचानक से कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिससे आपको लाभ थोडा कम रहेगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाए, तो उसमें टेंशन बिल्कुल ना ले। यदि आज व्यवसाय में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। नौकरी कर रहे जातकों को आज आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने किसी दोस्त के द्वारा किसी निवेश की स्कीम का पता चलेगा, लेकिन आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, तो ही बेहतर होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज संतान को नौकरी में किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन यदि आपको कोई भी बीमारी हो, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्य से आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके कारण आपका प्यार और गहरा होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं के कारण कोई गलत जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि किसी व्यवसाय को आज साझेदारी में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। यदि आज परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो आपको उसमें आपको ध्यान नहीं देना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

राम का किरदार निभाना भाग्य की बात है… रणबीर कपूर

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म Ramayana की रिलीज का हर किसी को इंतजार है, इसका दिन जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं....