Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मित्रों के सहयोग से आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न होंगे, लेकिन आपकी इस तरक्की को देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कमों में रोड़ा अटका सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से मन मुताबिक लाभ मिलेगा व पार्टनर के ऊपर भी आपका भरोसा और गहरा होगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आज आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना होगा। सायंकाल के समय आपको चोट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, क्योंकि आपको नौकरी में आपका कोई शत्रु फसाने की कोशिश करेगा और उसके कहने में आकर आप अपने अधिकारियों से किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें भी आज फैसला आपके लिए निराशा दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार में भी त्योहार जैसा माहौल रहेगा। आज आपको अपने घर में रहकर सुख शांति का अनुभव महसूस करेंगे, लेकिन आज आप अपनी डूबी हुई रकम को वापस लाने के लिए कुछ प्रयास करेंगे, जिसमे कामयाब भी रहेंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको व्यवसाय के लिए भी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
सिंह राशि : आज का दिन आप कुछ बड़े-बड़े कार्य को करने में व्यतीत करेंगे। आज आपके आत्म सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने व्यापार की किसी बड़ी डील को फाइनल करने में लगे रहेंगे, जिसे आप सायंकाल के समय फाइनल कर सकते हैं, जो लोग अपने धन का निवेश करना चाहते है वह शेयर बाजार अथवा म्यूचल फंड आदि में निवेश कर सकते हैं, जो उनके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी से भी आज आप अपने मन की कुछ बातों को साझा करेंगे और उनका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

Read Also  रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस ऑफिस में लगी भीषण आग:दूर तक उठी लपटें

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, इसलिए आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज कुछ अड़चन नहीं आ सकती हैं, जिनको दूर करने के लिए आप अपने किसी परिजन से मदद भी ले सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन वह अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातकों को अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप परेशान तो होंगे, लेकिन वह अपने जूनियर्स की मदद से उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान भी आसानी से मिल सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके बाद आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा व धैर्य से ही इस मामले को सुलझाना होगा। आज आपके कुछ मित्र आपके कार्य में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानना होगा क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु होंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको घर व बाहर सभी का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आज आप अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए परेशान रहेंगे, जिसमें आपको अपने भाइयों व अपने माता-पिता से सलाह अवश्य करना होगा। आपके सामने लाभ के कई अवसर आएंगे, लेकिन आप यदि उन पर पहचान कर अमल करेंगे, तभी आप लाभ उठा सकेंगे। आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा, लेकिन आप कुछ अपने बहके हुए साथियों के बहकावे में आकर किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं।

Read Also  हनुमान जन्मोत्सव पर विष्णु देव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में की पूजा-अर्चना

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा, क्योंकि आपका पहले कभी जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसके कारण आपको अपने परिवार के सदस्यों से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आपको किसी भी विवाद में पड़ने से रुकना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको अत्यधिक थकान के कारण सिर दर्द बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय तोलमोल करना बेहतर रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी भी बड़े काम को हाथ में लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का सौदा हो सकता है। आज आपको किसी भी तरह की मुश्किल में आपके मित्र आपका पूरा साथ देंगे, इससे सबका विश्वास और बढ़ेगा। यदि आप किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आप अपने किसी पारिवारिक स्वभाव के सदस्य के स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जो लोग आज अपने काम को किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि वह भविष्य में उनको भरपूर लाभ दे सकती है, लेकिन आज आपको अपने साझेदारी में चल रहे व्यवसाय की ओर ध्यान देना होगा, क्योंकि उनके पार्टनर को धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी भी निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी जरूरी कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

Read Also  टी20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल कप्तानी करते दिखेंगे, टेस्ट में रोहित और विराट वापसी करेंगे

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपनी आय में वृद्धि के कारणों को ढूंढने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ जरूरी कार्य को भी आगे के लिए टलवा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यवसाय को करना भी लाभदायक रहेगा। आज आपकी मधुर वाणी से आपके घर व बाहर दोनों ही जगह के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे व आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं,  जिसमें आपके कुछ पुराने मित्र भी आमंत्रित किए जा सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...