नई दिल्ली-बीसीसीआई ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का एलान कर दिया। तीनों प्रारूप के लिए तीन कप्तान बनाए गए हैं। बीसीसीआई ने स्पेशल नोट जारी करते हुए लिखा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दौरे पर व्हाइट बॉल सीरीज के लिए आराम मांगा था, जो कि उन्हें दिया गया है। यानी इस नोट से एक बात तो तय है कि दोनों के पास टी20 में वापसी की गुंजाइश है। ऐसा माना जा रहा है कि विराट और रोहित टी20 विश्व कप के लिए वापसी करेंगे।इस बात का फैसला आईपीएल के बाद हो सकता है। रोहित को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए भी कप्तानी करने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने फिलहाल के लिए इससे दूरी बना ली है। 10 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, टेस्ट में रोहित और विराट वापसी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर रोहित टी20 में खेलने का फैसला करते हैं तो हार्दिक पांड्या अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में टी20 कप्तानी के लिए स्वाभाविक पसंद नहीं होंगे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘रोहित को टी20 कप्तानी की पेशकश की गई है, लेकिन वह छुट्टियों पर ब्रिटेन में हैं और चार महीने के व्यस्त सत्र के बाद ब्रेक चाहते हैं। लेकिन कप्तान के रूप में उनके मन में ड्रेसिंग रूम के लिए सर्वोच्च सम्मान है और अगर वह टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने के लिए सहमत होते हैं, तो वह नेतृत्व करेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 विश्व कप 2022 के बाद रोहित सबसे छोटे प्रारूप में खेलने के लिए अनिच्छुक थे क्योंकि उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट और विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करना था। हालांकि, टी20 विश्व कप में रोहित वापसी कर सकते हैं, क्योंकि हार्दिक के समय समय पर चोटिल होने की समस्या ने चयनकर्ताओं के मन में संदेह बना रखा है। साथ ही हार्दिक की जिस तरह से मुंबई में वापसी हुई है, उसमें रोहित की भूमिका रही होगी। ऐसे में अगर रोहित वापसी करते हैं और उन्हें कप्तानी सौंपी जाती है तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होगा। हालांकि, इसका फैसला सीधे-सीधे आईपीएल में हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक अगले आईपीएल सीजन में कप्तानी करते हैं या रोहित के अंदर खेलते हैं। अगर हार्दिक कप्तानी करते हैं और रोहित उनके अंदर खेलते हैं तो बात साफ हो जाएगी कि रोहित विश्व कप में भी उनके अंदर खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं या फिर रोहित वापसी नहीं करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...