Google Analytics Meta Pixel लखपति दीदियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में साझा की गई बस्तर की जानकी यादव और नैना की कहानी - Ekhabri.com

लखपति दीदियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में साझा की गई बस्तर की जानकी यादव और नैना की कहानी

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ नेशनल कॉनक्लेव

’बिहान’ की 30 हजार से अधिक महिलाएं और स्टॉफ कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े

रायपुर-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की लखपति दीदियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बस्तर की श्रीमती जानकी यादव और श्रीमती नैना की कहानी साझा की गई। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में वर्चुअली आयोजित लखपति दीदियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी देशभर की महिलाएं, स्टॉफ एवं अधिकारी ऑनलाइन जुड़ें। नेशनल कॉनक्लेव में एनआरएलएम की आजीविकामूलक गतिविधियों से लखपति बनी महिलाओं की प्रेरणादायक जीवन यात्रा को साझा किया गया। इनमें बस्तर की दो महिलाओं की कहानी भी शामिल थीं। लखपति दीदियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल हुईं देशभर की एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं और स्टॉफ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ीं दंतेवाड़ा जिले के गीदम की श्रीमती जानकी यादव की सफलता की कहानी से रू-ब-रू हुए। जानकी यादव मछलीपालन और सब्जियों की खेती कर लखपति बनी है। वह हर महीने अब 20 हजार रूपए कमा रही है। बस्तर जिले की  नैना खेती के साथ ही पशुपालन और मछलीपालन भी करती है। इनसे उसे हर वर्ष एक लाख 40 हजार रूपए की आमदनी हो रही है। सम्मेलन में प्रदेशभर से ’बिहान’ की 30 हजार 300 से अधिक महिलाएं, स्टॉफ और अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। इनमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त स्टॉफ, कैडर, संकुल स्तरीय संगठन सदस्य, ग्राम संगठन सदस्य और ‘बिहान’ समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। वेबकॉस्टिंग के जरिए नई दिल्ली से सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव  प्रसन्ना आर. और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू भी नेशलव कॉनक्लेव में ऑनलाइन मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *