Google Analytics Meta Pixel गाजियाबाद फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग: कांप गई लोगों की रूह - Ekhabri.com

गाजियाबाद फैक्टरी में धमाके के बाद लगी आग: कांप गई लोगों की रूह

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के लिंक रोड थाना अंतर्गत साइट फोर स्थित मेडिकल उपकरण बनाने की फैक्टरी में गुरुवार रात धमाके के साथ भीषण आग लग गई। फैक्टरी में आग का मंजर भयावह था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज आई उसके बाद आग की लपटों में घिरे लोगों को चिल्लाते हुए फैक्टरी से बाहर निकलते देखा। लपटें इतनी तेज थीं कि मिनटों में मजदूरों के कपड़े जल गए। आसपास के लोग घरों से कंबल व चादर लेकर आए और उससे उनके शरीर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की।
यह कहा लोगों ने
मैं पास की फैक्टरी में ही रहता हूं। रात करीब पौने नौ बजे के करीब अपनी फैक्टरी के बाहर खड़ा था कि अचानक धमाके की आवाज आई। देखा तो सामने की फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। आग की लपटों से घिरे लोग चीख-पुकार करते हुए फैक्टरी से बाहर की ओर भाग रहे थे। शोर मचते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घरों से कंबल व चादर लाकर झुलसे हुए लोगों को ढका और सभी को एंबुलेंस तक पहुंचाया। -वीरेंद्र
भयावह और दर्दनाक मंजर था:संतोष कुमार
मैं अपने कमरे में था। आवाज सुनकर नीचे आया तो भयावह और दर्दनाक मंजर था। पास की फैक्टरी के लोगों ने सीढ़ी लगाकर सभी को बाहर निकाला। हालांकि आग इतनी भयंकर थी कि लोग जब तक संभल पाते वह आग की लपटों से घिर चुके थे। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई तो फिर में अपनी कंपनी का पीछे का दरवाजा खोलने और फायर ब्रिगेड वालों की मदद में जुट गया।
ऐसा भयावह मंजर पहली बार देखा- -अलखराम
ऐसा भयावह मंजर पहली बार देखा। घटना दिल दहला देने वाली है। आग की लपटों से घिरे लोग मदद मांगते हुए बाहर की ओर भाग रहे थे। कई लोग तो भागते समय एक दूसरे से टकराकर लपटों में घिरे और झुलस गए। हमसे जो बन पड़ा हमने किया हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ी आ गई तो राहत का कार्य उन्होंने संभाल लिया और लोगों को आगे नहीं आने दिया।
हादसे के समय फैक्टरी के मुख्य द्वार पर लगा था ताला
मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में दो गेट था, एक बड़ा और एक छोटा। फैक्टरी में जब आग लगी तो लोग बाहर की ओर भागे, लेकिन मुख्य गेट में ताला बंद होने के कारण वे अंदर ही फंस गए। कुछ लोगों ने छोटे गेट से निकलकर जान बचाई जबकि बाकी लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। दमकल कर्मी पहुंचे तो उन्होंने ताला तोड़कर गेट खोला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...